नई दिल्ली- 2024 में लोकसभा चुनाव है। लेकिन उसके पहले पूरे देश में सियासत तेज पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव भी होना है उसे लेकर अलग-अलग तरीके के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच जो बड़ी खबर निकल कर आ रही है। वो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से जुड़ी हुई प्रियंका गांधी उत्तराखंड की इस सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं किस सीट पर उनकी डिमांड की जा रही हम आपको विस्तार से खबर में बताते हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा से हलचल तेज हो गई है। इस बीच सबके मन में यह सवाल उठने लगा कि कहां से किस सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ने जा रही है। इसको लेकर जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी डिमांड उत्तराखंड के एक सीट के बारे में बताया कि यहां से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की डिमांड है।
उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट जहां से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की आशंका जताई जा रही क्योंकि वहां की जनता वहां के कांग्रेस नेता वहां के विधायकों का कांग्रेस पार्टी से संसद के तौर पर प्रत्याशी सब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के तौर पर चाहिए। क्योंकि यह ऐसी लोकसभा सीट है जो की काफी अहम मानी जाती है।
क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हुई थी उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यहां से हार का सामना करना पड़ा था। और भारतीय जनता पार्टी के तरफ से सांसद रमेश पोखरियावाड़ निकांश यहां से सांसद बन गए थे।
हरीश रावत और उत्तराखंड की कांग्रेस के दिग्गज नेता भारत सिंह रावत भी हरिद्वार लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा चुके यानी कि कांग्रेस पार्टी ने यहां से इन दोनों को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन जीत कांग्रेस के पक्ष में नहीं आ सकी है।
उत्तराखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता नेता मांग कर रहे हैं। कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हरिद्वार से चुनाव लड़े यहां की लोकसभा सीट से उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए क्योंकि उत्तराखंड में एक भी महिला चेहरा कांग्रेस के पास अभी तक नहीं है। इसलिए प्रियंका गांधी की डिमांड उत्तराखंड के हरिद्वार सीट से की जा रही है। उनका कहना है कि हरिद्वार में महिला और महिला की आवाज को उठाने के लिए महिलाओं को मजबूती देने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को इस सीट से चुनाव लड़ना चाहिए इसके बारे में सोचना चाहिए।