July 2023 Vrat Festival: जून का महीना एक हफ्ते में खत्म होने वाला है और जुलाई का महीना आने वाला है। वैसे तो जुलाई के महीने में ज्यादातर लोगों को मॉनसून का इंतजार रहता है, लेकिन जुलाई का महीना सुहावना मौसम के साथ से बहुत से व्रत और त्यौहार को भी अपने साथ लेकर आता है। सावन के महीने को शिवजी जी के लिए काफी प्रिय भी माना जाता है। यह महीना पूर्णिमा, एकादशी, हरियाली तीज और गुरु पूर्णिमा जैसे कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों के साथ एक महत्वपूर्ण मान्यता रखता है।
इसलिए, यह हिंदू समुदाय के लिए काफी महत्वपूर्ण महीना है। जुलाई माह के आसपास बहुत सारी धार्मिक गतिविधियाँ होती हैं। इस अवधि का उपयोग धर्मग्रंथों के पाठ, भोजन प्रसाद और पूरे महीने में किए जाने वाले अनूठे अनुष्ठानों के लिए किया जाता है। इस बार सावन 4 जुलाई से लगने वाला है अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में शिवजी की उपासना करने वाली कन्याओ को मन-चाहा वर मिलता है।
जुलाई के महीने में इतने सरे व्रत और त्योहात है की शायद सबकी तारीख का पता करना आपके लिए मुश्किल हो जाता होगा, मगर हमने आपके लिए जुलाई में आने वाले सभी व्रतों की लिस्ट तैयार की है:
जुलाई 2023 व्रत-त्योहार
1 जुलाई 2023 – शनि प्रदोष व्रत
2 जुलाई 2023 – कोकिला व्रत
3 जुलाई 2023 – आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा
4 जुलाई 2023 – सावन शुरू, पहला मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई 2023 – गजानन संकष्टी चतुर्थी
7 जुलाई 2023 – पंचक शुरू
9 जुलाई 2023 – कालाष्टमी, भानु सप्तमी
10 जुलाई 2023 – पहला सावन सोमवार
11 जुलाई 2023 – दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई 2023 – कामिका एकादशी
14 जुलाई 2023 – शुक्र प्रदोष व्रत
15 जुलाई 2023 – सावन मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई 2023 – कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2023 – श्रावण अमावस्या, सोमवती अमावस्या, दूसरा सावन सोमवार, हरियाली अमावस्या
18 जुलाई 2023 – अधिकमास शुरू, तीसरा मंगला गौरी व्रत
21 जुलाई 2023 – विनायक चतुर्थी
24 जुलाई 2023 – तीसरा सावन सोमवार
25 जुलाई 2023 – चौथा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई 2023 – पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई 2023 – रवि प्रदोष व्रत
31 जुलाई 2023 – चौथा सावन सोमवार
मंगला गौरी व्रत 2023
पहला मंगला गौरी व्रत: 4 जुलाई
दूसरा मंगला गौरी व्रत: 11 जुलाई
तीसरा मंगला गौरी व्रत: 18 जुलाई
चौथा मंगला गौरी व्रत: 25 जुलाई
अन्य 5 मंगला गौरी व्रत अगस्त महीने में पड़ेंगे।
इस बार का सावन महीना सभी भक्तों के लिए खास माना जा रहा है इस बार के सावन महीने 59 दिनों का होगा जिसमें सभी भक्त भगवन शिव की पूजा अर्चना कर सकेंगे।