नई दिल्ली: ISRO Chandrayaan 3 Launch Today Latest Updates: अंतरिक्ष (Space) की दुनिया में भारत ने आज इतिहास रच दिया है। क्योंकि आज Chandrayaan 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। चंद्रयान थ्री की लॉन्चिंग पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह ISRO का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जो आज पूरा हो गया है। चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अपनी लैंडिंग करेगा। 23 अगस्त के बाद कभी भी धरती से 3 लाख किलोमीटर दूर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। आपको बता दें कि 4 साल में दूसरी बार भारत अपना मिशम मून लॉन्च कर रहा है जिसमें कई जरूरी बदलाव किए गए हैं।
कहां देख सकते है लाइव
आप इसे जुड़ी हुई हर खबर को यहां देख सकते है, यहां आप को हर अपडेट मिलती रहेगी।
वहीं चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे हुए हैं। चंद्रयान-3 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े देश के नेता इसको लेकर ट्वीट भी कर रहे है।
क्यों खास है चंद्रयान-3 मिशन?
चंद्रयान-3 मिशन सबसे अलग और खास इसलिए है क्योंकि अब तक जितने भी देशों ने अपने यान चंद्रमा पर भेजा हैं उनकी लैंडिग उत्तरी ध्रुव पर हुई है। जबकि चंद्रयान थ्री की लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला यान होगा। जिससे देशभर में एक तरह से खुशी का माहौल बना हुआ है।
कितने दिन में चंद्रमा तक पहुंचेगा और क्या स्पीड होगी ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर पहुंचने के लिए करीब 42 दिन का समय लगेगा। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि इसरो ने चंद्रयान-3 लैंडर की लैंडिंग वेलोसिटी को 2 मीटर/सेकंड से बढ़ाकर 3 मीटर/सेकंड कर दिया गया है। हालांकि इससे चंद्रयान 2 को लॉन्च किया गया था जो फेल हो गया था। इसके बाद आप इस यान को सफलता मिल चुकी है।