नई दिल्ली- विपक्षी दलों की महा बैठक आज यानी रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने जा रही 2 दिनों तक चलने वाली इस बैठक में विपक्षी दलों के नेता विपक्ष की एकता और महागठबंधन की मजबूती के लिए कई बड़े फैसले ले सकते हैं। विपक्षी दलों की इस वह बैठक में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंच गए माना जा रहा है। कि राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी भी जल्द ही कर्नाटक पहुंच सकते हैं।
बता दें कि अखिलेश यादव ने खुद अपने कर्नाटक पहुंचने की जानकारी दी। इस दौरान अखिलेश ने यह भी कहा कि यहां से देश एक और ऐतिहासिक चैप्टर लिखने जा रहा है। अखिलेश यादव ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कर्नाटक आना हमेशा अच्छा लगता है क्योंकि अपनी जिंदगी के कई चैप्टर्स यहां पढ़ें। और यहां से देश का एक और ऐतिहासिक चैप्टर लिखेंगे इतिहास यहां से जुड़ी है। अब भविष्य भी जुड़ेगा।
दरअसल अखिलेश ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखकर कहा है। कि उन्होंने अपनी जिंदगी के कई चैप्टर यहां पढ़ें अब आप भी सोच रहे होंगे। कि आखिर किन चैप्टर की बात कर रहे आखिर अखिलेश का कर्नाटक से क्या संबंध है।
आपको बता दें कि अखिलेश ने अपनी जिंदगी के अहम 4 साल कर्नाटक के मैसूर में बिताए हैं दरअसल यहां से कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लेकर अखिलेश यादव ने यहां से एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। अखिलेश ने अपनी जिंदगी के बेहद ही अहम 4 साल यह गुजारे है।
माना जा रहा है कि अखिलेश अपने कॉलेज के दिनों में यहां बिताए गए इन्हीं दिनों की बात अपने ट्विटर हैंडल पर लिखकर कर रहे आपको बता दें कि मैसूर से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद अखिलेश ने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है। इसके बाद अखिलेश का राजनीतिक सफर अपने पिता मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शन से शुरू हुआ था।
फिलहाल अब देखना यह होगा कि आज की बैठक को लेकर क्या बड़े फैसले होते हैं। हर एक खबर पर लगातार नजर बनी हुई है। किस तरीके से काम होता है। किस तरीके से चीजें आगे बढ़नी है। क्या कुछ होना है। इस पर लगातार हर एक तरीके से बात करने के लिए तैयार रहते हैं।