नई दिल्ली : अभिनेता ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड कहा जाता है। ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता ऋतिक रोशन को सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि उनके शानदार लुक और दमदार बॉडी के लिए भी जाना जाता है। इन सबसे परे ऋतिक रोशन को कोई चीज सबसे ऊपर लेकर जाती है तो वह है उनका यूनिक डांस। इन सबके अलावा अभिनेता किसी और चीज की वजह से जाने जाते हैं तो वह है उनकी लव लाइफ। उनकी लव लाइफ हमेशा ही किसी न किसी विवाद या सुर्खियों में रही है। आज हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।
आपको बता दे कि ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में से एक है। जहां अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा में रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका नाम भी कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ता है। कंगना रनौत द्वारा ऋतिक रोशन के साथ अपने रिलेशन को सार्वजनिक करने के प्रकरण को कौन भूल सकता है। कंगना ने तो ऋतिक पर यह तक आरोप लगा दिया था कि ऋतिक ने सुजैन से तलाक लेने के बाद शादी करने का वादा किया था। लेकिन बाद में ऋतिक अपने वादे से पलट गए। इसके बाद ऋतिक का नाम बारबरा मोरी के साथ भी जुड़ा। वर्ष 2010 में आई उनकी फिल्म काइट्स में बारबरा मोरी उनकी सह अभिनेत्री रही थी। कुछ रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक भाबरा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भले ही दर्शकों को पसंद आई हो लेकिन दोनों ऑफ स्क्रीन काफी अच्छी केमिस्ट्री शेयर करने लगे थे।
ऋतिक की इन्हीं अफेयर की खबरों के बीच 2014 में उनका तलाक हो गया। आपको बता दें कि आज ऋतिक रोशन एक्ट्रेस सब आजाद को डेट कर रहे हैं दोनों ही एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं। खबरों की मानें तो ऋतिक -सबा जल्द ही शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से 20 दिसंबर 2000 में बेंगलुरु में शादी की थी। इन दोनों को दो बैठे हैं।