बाढ़ से कैसे उजड़ी रेगिस्तानी शहर की खूबसूरती? नासा की तस्वीर दे रही बर्बादी की गवाही

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः बीता सप्ताह दुबई की खूबसूरती के लिए दुश्मन बन गया, जहां अभी तक बर्बादी का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। अपने रोशन और चमक धमक से दुनियाभर में पहचान बनाने वाला यूएई का सबसे बड़ा शहर दुबई बाढ़ के कहर के बाद वीरान नजर आ रहा है। रेगिस्तान के आगोश में रहने वाला शहर अचानक बाढ़ की भेंट चढ़ जाएगा, किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था।

इस बीच दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसियों में गिने जाने वाली नासा ने दुबई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे रेगिस्तानी शहर को टापू में तब्दील कर दिया।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

24 घंटे में डेढ़ साल के बराबर दर्ज की गई बारिश

रेगिस्तानी नाम से दुनियाभर में विख्यात दुबई में 24 घंटे में ही ही डेढ़ साल के बराबर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे शहर की अर्थव्यवस्था और सामान्य जीवन स्तर पर भारी प्रभाव पड़ा। बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर में खड़े वाहन भी नाव की तरह बहने लगे।

इस बीच 19 अप्रैल को नासा के लैंडसैट 9 सैटेलाइट द्वारा खींची गई कुछ तस्वीरें बाढ़ के पानी के चलते बने बड़े-बड़े तालाबों को दिखा रही हैं। आप देख सकते हैं कि सैटेलाइट फोटोज में गहरे नीले रंग, पानी की उपस्थिति पर जोर देने के लिए फाल्स में हाइलाइट किए गए हैं।

आप देख सकते हैं कि शहर में कैसे पानी बहता हुआ दिख रहा है। इतना ही नहीं जिन सड़कों पर वाहन खड़े होने चाहिए वहां बोट दिख रही हैं। नासा की तस्वीर में से एक में दुबई से 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में एक शहर जाबेल अली में बाढ़ का प्रकोप दिख रहा है। अंतरिक्ष से ली गई एक अन्य तस्वीर में संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में बाढ़ वाले इलाकों को दर्शाया गया है।

विशेषज्ञों ने क्या कुछ कहा

एक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंपीरियल कॉलेज लंदन के ग्रांथम इंस्टीट्यूट-जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के फ्रेडरिके ओटो सहित विशेषज्ञों ने अभूतपूर्व बारिश को क्लाइमेट चेंज से जोड़ा गया है। जब हम भारी बारिश की बात करते हैं, तो हमें क्लाइमेट चेंज के बारे में भी बात करने की जरूरत होगी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App