Home Remedies for Mosquito Bites: गर्मी का मौसम खत्म होते ही मच्छरों का हमला करना शुरू हो जाता है। मच्छराें के आतंक से लोगों का जीना भी दुश्वार हो गया है। शाम होते ही मच्छरों की भनभनाहट से लोगों की हालात खराब हो जाती है। कुछ लोग तो मच्छरों से अपने बच्चों को बचाने के लिए शाम होते ही उन्हें मच्छरदानी के अंदर जाने के लिए बोल देते हैं। आपको बता दें कि कई ऐसे मच्छर होते हैं, जो मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसे रोगों का कारण होते हैं।
घर के आसपास नालियां और गंदगी होने से मच्छर पैदा होने लगते हैं। यदि आप अपने बच्चों को मच्छरों के नुकीले डंक से बचाना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च की जरुरत नहीं है। आप मच्छरों के आतंक से बचने के लिए कुछ बेहद आसान से नुस्खे अपनाने होंगे।
मच्छरों से बचने के घरेलू उपाय
-अपने घर के आसपान साफ – सफाई रखें।
-घर के बर्तन, घड़ा आदि में पानी खुला ना छोड़ें।
-बारिश के मौसम में मच्छरदानी लगाकर सोएं।
– बच्चों को अधिक देर तक बाहर खेलने न दें।
-घर के खिड़की-दरवाजे शाम होने से पहले ही बंद कर लें।
मच्छरों के डंक से बचने लिए ये रहें घरेलू उपाए
नींबू और लॉन्ग
नींबू को टुकड़ों में काटना है और उसमें लॉन्ग की कली को गाड़ देना है। इस नींबू और लौंग की खुशबू मच्छर को बिल्कुल पसंद नहीं होती है इससे भी दूर भागते हैं।
कपूर से मर जाते हैं मच्चर
इसके लिए आप खिड़की और दरवाजे बंद करके अपने घर में कपूर जलाकर घुमा लें आधा घंटे में मच्छर गायब हो जाएंगे सारे मच्छर कपूर की खुशबू से जमीन में पड़े हुए नजर आएंगे, इसके अलावा कपूर को पानी में रखकर छिड़क सकते हैं। इसकी खुशबू से मच्छर मर जाएंगे। बच्चों और पालतू जानवर को कपूर से दूर रखें।
पुदीने का पत्ती का स्वाद बहुत अच्छा होता है बहुत से खाने पीने की चीजों के लिए पुदीने की पत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं मच्छरों को पुदीने की पत्ती बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं, इसलिए बाजार में मिलने वाले मॉस्किटो मारने की मशीन में पुदीना डाला हुआ होता है।ॉ पुदीने के पत्ते को लेकर घर के कोने कोने में रख दें। आप पुदीने के तेल को घर में छिड़क सकते हैं। इससे भी मच्छर मर जाएंगे।