Holi Special Trains: होली पर यात्रा होगी बहुत आसान, इंडियन रेलवे चलाएगा इतनी स्पेशल गाड़ी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Holi Special Trains: हर कोई होली जैसे बड़े त्योहार की तैयारी अपने हिसाब से करते हैं। नौकरी पेशे और बिजनेस से जुड़े लोग भी होली पर्व को अपने घर बनाना पसंद करते हैं। नौकरी करने वाले लोग भी अपने पॉस से कई-कई दिन पहले ही छुट्टी की परमिशन लेते हैं। तैयारी हर स्तर पर की जाती हैं।

इंडियन रेलवे भी लोगों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए तमाम शहरों से स्पेशल ट्रेन चलाता है। इस कड़ी में इंडियन रेलवे ने होली के लिए कुछ खास तैयारी कर ली है। होली के मौके पर रेलवे ने 20 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो।

इससे यात्रियों को बर्थ मिलने में आसानी होगी। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार के अनुसार, होली पर सुविधाजनक यात्रा करने के लिए घोषित ट्रेनों के अलावा और 20 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे पहले 31 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की सूचना भी साझा की जा चुकी है। इस तरह अब कुल 51 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इतना ही नहीं जरूरत के हिसाब से अभी ट्रेनों की संख्या को और भी बढ़ाया जा सकता है।

जानिए गाड़ियों का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 08821 रांची-गोरखपुर 22 मार्च 2024 को रांची से 21.45 बजे प्रस्थान कर आगामी दिन4 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। इसके बाद वापसी में गाड़ी 08822 गोरखपुर-रांची 24 मार्च 2024 को गोरखपुर से 05.00 बजे चलकर 9.25 बजे रांची में दस्तक देगी।

गाड़ी 08825 शालिमार-दरभंगा 23 मार्च 2024 को शालिमार से 21.55 बजे चलकर आगामी दिन 10.00 बजे दरभंगा में पहुंच जाएगी। फिर वापसी में गाड़ी 08826 दरभंगा-शालिमार होली स्पेशल 24 मार्च 2024 को दरभंगा से 6 बजे बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.45 बजे शालिमार पहुंच जाएगी। फिर गाड़ी संख्या 08819 टाटा-सहरसा 23 मार्च 2024 को टाटा से 13.20 बजे प्रस्थान कर आगामी दिन 3.00 बजे सहरसा में एंट्री करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08820 सहरसा-टाटा 24 मार्च 2024 को सहरसा से 06.00 बजे प्रस्थान कर 20.45 बजे टाटा पहुंचेगी।

इन गाड़ियों का रूट भी जानें

गाड़ी संख्या 08838 रांची-जयनगर 23 मार्च 2024 को रांची से 23.55 बजे निकल कर आगामी दिन 4 बजे जयनगर पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08839 जयनगर-रांची 24 मार्च 2024 को जयनगर से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद 16.45 बजे रांची पहुंचेगी।

गाड़ी 08849 रांची-पूर्णिया जंक्शन 23 मार्च 2024 को रांची से 05.30 बजे प्रस्थान कर 21.00 बजे पूर्णिया जं. पहुंचेगी। गाड़ी 08853 टाटा-सहरसा 18 मार्च 2024 से 5 मार्च 2024 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को टाटा से 19.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा में प्रवेश करेगी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App