Holi festival Train: होली पर घर जाने के लिए रेलवे ने चलाई ये स्पेशल ट्रेन, कुछ घंटे में सफ़र होगा पूरा

Avatar photo

By

Sanjay

Holi festival Train: होली के दौरान धनबाद होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इनमें रांची-जयनगर, रांची-गोरखपुर, रांची-पूर्णिया और रांची-कटिहार स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन के संचालन की तारीखों की घोषणा करने के साथ ही टाइम टेबल भी जारी कर दिया है.

धनबाद होकर चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनें

08838 रांची-जयनगर स्पेशल 23 मार्च को रात 11:55 बजे खुलेगी. दोपहर 2:10 बजे बोकारो, सुबह 4:20 बजे धनबाद और शाम 4:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.

08839 जयनगर-रांची स्पेशल 24 मार्च को जयनगर से रात 11:50 बजे खुलेगी. अगले दिन सुबह 10:55 बजे धनबाद और शाम 4:45 बजे रांची पहुंचेगी.

08821 रांची-गोरखपुर स्पेशल 22 मार्च को रात 9:45 बजे रांची से खुलेगी. यह रात 11:38 बजे बोकारो और 2:20 बजे धनबाद पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

08822 गोरखपुर-रांची स्पेशल 24 मार्च को सुबह 5:00 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी। यह दोपहर 3:35 बजे धनबाद, शाम 6:05 बजे बोकारो और रात 9:25 बजे रांची पहुंचेगी।

05761 रांची-कटिहार स्पेशल 22 और 29 मार्च को चलेगी. रात 8:30 बजे रांची से प्रस्थान करेंगे. रात 10:45 बजे बोकारो और 12:40 बजे धनबाद पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे कटिहार पहुंचेगी.

05762 कटिहार-रांची स्पेशल 21 और 28 मार्च को चलेगी. यह रात 10:30 बजे कटिहार से खुलेगी. अगले दिन सुबह 10:00 बजे धनबाद, 11:50 बजे बोकारो और दोपहर 2:25 बजे रांची पहुंचेगी.

08849 रांची-पूर्णिया स्पेशल 23 मार्च को चलेगी. यह रांची से सुबह 5:30 बजे खुलेगी और 7:40 बजे बोकारो और 9:45 बजे धनबाद पहुंचेगी और जसीडीह, बरौनी होते हुए रात 9:00 बजे पूर्णिया पहुंचेगी.

08850 पूर्णिया-रांची स्पेशल 23 मार्च को चलेगी. रात्रि 11:55 बजे पूर्णिया से प्रस्थान करेंगे. अगले दिन सुबह 9:00 बजे धनबाद, 10:40 बजे बोकारो और दोपहर 2:25 बजे रांची पहुंचेगी.

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App