नई दिल्ली- G-20 सम्मेलन को लेकर पूरे देश में एक उत्साह है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। g20 की पहली बैठक शुरू हो चुकी है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने राखी कंट्री प्लेट का नाम बदलकर भारत रख दिया गया है। यानी कि पहले जी-20 की बैठक में पीएम मोदी के सामने कंट्री प्लेट पर इंडिया लिखा जाता था। लेकिन इस बार देश की राजधानी में हो रहे g20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखी कंट्री प्लेट पर भारत लिखा हुआ है।
इंडिया बनाम भारत को लेकर पिछले महीने से पूरे देश में विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी बीच जी-20 को लेकर भी अब भारत का नाम सामने आ गया है। अब इसे लेकर किस तरीके से विपक्ष हमलावर होता है क्या सवाल उठता है यह आने वाला समय बताएगा। फिलहाल जी-20 सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेबल पर रखी कंट्री प्लेट पर देश का नाम इंडिया नहीं बल्कि भारत लिखा हुआ था। यह बात खास इसलिए है क्योंकि इससे पहले जब भी प्रधानमंत्री किसी अंतरराष्ट्रीय मंच को संबोधित करते थे। तो वहां पर उनके टेबल पर रखी प्लेट पर देश का नाम इंडिया हुआ करता था।
देश के नाम बदलने की चर्चा और इसका विवाद 5 सितंबर को उस वक्त हुआ जब जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रि भोज निमंत्रण पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया। निमंत्रण पत्र के सामने आने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। कि मोदी सरकार देश का नाम बदलना चाहते और देश से इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद करवाना चाहते हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इंडिया शब्द के इस्तेमाल को बंद कर केवल भारत कहे जाने की योजना बनाने का आरोप भी लग चुका है।
यह भी कहा जा रहा है। कि संसद का विशेष सत्र भी इसीलिए बुलाया जा रहा है। ताकि इंडिया नाम का भारत कर दिया जाए।
इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने अपनी बात रखी तो क्या खबर वाकई सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को g20 रात्रि भोज में लिखे गए प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह भारत का नाम पर निमंत्रण भेजा गया। संविधान अनुच्छेद एक को पढ़ा जा सकता है। जिसमें सांप और से लिखा हुआ है। कि भारत जो इंडिया था। राज्यों का एक संघ होगा लेकिन इस राज्यों के संग पर भी हमला हो रहा है।