नई दिल्ली- G-20 शिखर सम्मेलन को लेकर पूरे देश में दो दिनों तक धूम देखने को मिली। हर भारतीय की नजर देश की राजधानी दिल्ली पर टिकी रही। आखिरकार देश के लिए क्या बड़ा तोहफा मिलने वाला है। इस पर हर किसी की नजर पाल-पाल पर बनी थी। और इसकी चर्चा पूरे देश और दुनिया में हो रही है।
इस बीच G-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्रपति की तरफ से डिनर आयोजन का कार्यक्रम किया गया था। जिसमें सभी विपक्षी नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजे गए थे। लेकिन उसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम शामिल नहीं था। इसके बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाने पर लेटे हुए जमकर आरोप लगाए थे। बता दे कि सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। और वह गए भी थे।
इन सबके बीच बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस को घेरा है। और सीएम नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।
राज्यसभा सांसद सुशील मोदी से जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रपति रात्रि भोज में निमंत्रण ना देने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़े और सट्टा रोड पार्टी बीजेपी सहित किसी दल के अध्यक्ष को आमंत्रण नहीं दिया गया था। तब कांग्रेस क्यों मुंह फुलाए बैठी हुई है।
आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा विरोध की सड़क में भारत विरोधी हो गई। पूरे देश के कई मुख्यमंत्री को g20 में रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया था। लेकिन g20 का अधिकतर मुख्यमंत्री ने बहिष्कार किया वह आमंत्रण के बाद भी रात्रि भोज में शामिल नहीं हुए। इसलिए नहीं हुए की कहानी सोनिया गांधी नाराज ना हो जाए।
आगे भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ने पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया गया है। भारत मंडपम में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की प्रतिकृति और मधुबनी पेंटिंग के स्थान देकर बिहार की ब्रांडिंग करने के लिए केंद्र सरकार के प्रति सुशील मोदी ने आभार प्रकट किया है।