Farmers Protest: दस फीट दीवार,आंसू गैस के गोले भी नहीं रोक पा रहे किसानों को, 10 रुपये का पतंग पड़ा ड्रोन पर भारी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी समेत अपनी मांगों को लेकर किसानों का ‘दिल्ली चलो’ अभियान लगातार जारी है। 15 फरवरी को इस आंदोलन का तीसरा दिन है। किसान दिल्ली में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।

दिल्ली के बॉर्डर सील

दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी बॉर्डर को सील कर रखा है। टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने 40 मजदूरों से रातों रात 10 फीट की कंक्रीट की दीवार खड़ी करा दी है। इसके अलावा किसानों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने आंसू गैस के गोले गिराने के लिए भी ड्रोन्स का इस्तेमाल किया।

किसानों ने निकाला ड्रोन से निपटने का जुगाड़

लेकिन किसानों ने ड्रोन से निपटने का जुगाड़ निकाल लिया है। किसान 10 रुपये की पतंग से पुलिस के लाखों रुपये के ड्रोन को गिराकर तहस नहस कर दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ड्रोन से मुकाबला करती पतंग के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

पुलिस की सख्ती

किसानों के आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने पहरेदारी बढ़ा दी है। टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने 40 मजदूरों की मदद से रातोरात कंक्रीट की 10 फीट ऊंची दीवार खड़ी करा दी।

आवाजाही बंद

पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा के बीच दो प्रमुख सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। जबकि उत्तर प्रदेश से लगी गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आवाजाही की अनुमति दी गई है।

अन्य सुरक्षा उपाय

किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को अंबाला के पास पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है। मध्य दिल्ली में भी पुलिस ने संसद और अन्य संवेदनशील स्थानों की ओर जाने वाली कई सड़कों पर अवरोधक लगा दिए हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App