धोनी सालाना कमाते हैं इतनी रकम कि उड़ जाएंगे होश, जानिए इनकम का क्या माध्यम

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः क्रिकेट का जिक्र हो और ध्यान का नाम ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता है। महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी, बल्लेबाजी और अपने शांत मिजाज से ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि बड़े-बड़े टूर्नामेंट भी भारत ने परचम लहराया। भारत के पहले ऐसा कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में टीम ने टी-2 वर्ल्ड, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी नाम की है।

इसलिए ही आज क्रिकेट में धोनी को बहुत खिलाड़ी अपना आइकन भी मानते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल)के 17वें सीजन में वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा रोल प्ले कर रहे हैं। हालांकि, कप्तानी से उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद ऋथराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

यह आईपीएल उनका आखिरी माना जा रहा है। इतना ही नहीं महेंद्र सिंह धोनी की कमाई भी लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है, जो लाइफ स्टाइल जिंदगी जीने के लि जाने जाते हैं। अब उनकी नेट वर्थ 1040 करोड़ को पार कर चुकी है। आप सोच रहे होंगे कि यह पैसा सब क्रिकेट से कमाया गया है तो ध्यान रखिए ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

कई तरह से पैसा कमाते हैं महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नेट वर्थ इतनी है कि हर कोई सोच में पड़ जाता है। आप सोच रहे होंगे कि टीम से सन्यास लेने के बाद भी इतनी इनकम कैसे है। शायद आपको उनके बिजनेस के बारे में जानकारी नहीं है। आखिर धोनी कौन-कौन से बिजनेस करते हैं, जिनसे करोड़ों की कमाई होती है।

महेंद्र सिंह दोनी ने कुछ दिन पहले ही फार्मिंग बिजनेस का आगाज किया था। इसके अलावा Seven नाम से कपड़ों का ब्रांड चलाने का काम किया जाता है। एक स्‍पोर्ट कंपनी भी है, इसके अलावा करोड़ों के विज्ञापनों की डील भी धोनी के पास रहती है, जिससे ठीक ठाक कमाई हो जाती है। उनके कई और बिजनेस भी चल रहे हैं।

खुद का होटल और स्कूल भी चलाते हैं धोनी

टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई तरह के बिजनेस से मोटी इनकम कर रहे हैं। धोनी खुद का होटल भी चलाने का काम करते हैं। हां, ये 5 स्‍टार होटल तो नहीं है, लेकिन इसमें रुकने के लिए हर कोई उत्‍साहित दिखता है। धोनी द्वारा बनवाया गया होटल झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है।

इसके अलावा उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्‍या नडेला के साथ मिलकर बेंगलुरु में एमएस धोनी ग्‍लोबल स्‍कूल ओपन कराया है। इंग्लिश मीडियम के इस स्‍कूल में CBSE पाठ्यक्रम से पढ़ाई कराई जाती है। उन्होंने कुछ दिन पहले उन्‍होंने 7Ink Brews में निवेश करने का काम किया है। एक बेवरेज ब्रांड है। इसके अलावा चॉकलेट की कंपनी में भी पैसा लगाया है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App