तड़के सुबह दिल्ली में मची चीख पुकार, भरभराकर गिरा गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा, लोगों में मची सनसनी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा हादसा आज देखने को मिला है। मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा सड़क के ऊपर गिर गया। सुबह ढह जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

सुबह के समय में मेट्रो स्टेशन के नीचे जाने वाली सड़क पर लोगों की आवाजाही शुरू थी, जिस वजह से 3 से चार लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है। जबकि एक शख्स मलबे में फंसा हुआ बताया जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद ही जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा को हटाया गया था और स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने कहा, “इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मौके पर स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौजूद है और क्रेन और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

हादसे की मुख्य बातें:

दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर गुरुवार को हादसा हुआ।
प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिरा।
3 से 4 लोगों के घायल होने की खबर है, एक व्यक्ति मलबे में फंसा।
फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मलबा हटाने के लिए जेसीबी और क्रेन की मदद ली गई।
स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App