Delhi School Summer Vacation: करा लें टिकट, दिल्ली की स्कूलों में पूरे 50 दिनों का होगा वेकेशन, यहां देखें पूरी लिस्ट holiday …

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। अप्रैल के महीने से ही ज्यादातर राज्यों में अभी से ही भयंकर गर्मी पड़नी (Summer Vacation in Delhi) शुरू हो गई है। गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों का खासकर से ध्यान रखना पड़ता है। बढ़ती गर्मी के साथ ही स्कूलों में समर वेकेशन की छुट्टी भी कर दी जाती है। इसी बीच दिल्ली में स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।

दिल्ली में मौसम काफी गर्म हो रहा है। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को समर वेकेशन की छुट्टी का इंतजार बहुत ही बेसर्बी से है। स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र गर्मियों के लिए अभी से अपना बना लें। क्योंकि स्टूडेंट्स के साथ खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली के स्कूलों में गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ ही शिक्षा विभाग छुट्टियों का ऐलान कर देता है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

इस साल गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होकर 30 जून, 2024 तक चलेंगी। यानी इस बार दिल्ली के छात्रों को मई में पूरे 19 दिन की छुट्टी मिलेगी! यह छात्रों के लिए कुल 50 दिनों का ब्रेक होगा। हालांकि, शिक्षकों को आवश्यक स्कूल गतिविधियों के लिए 28 और 29 जून, 2024 को दो दिनों के लिए काम पर आना आवश्यक है।

घूमने की कर लें प्लानिंग

पैरेंट्स अभी से गर्मी की छुट्टियों के लिए जहां भी घूमने जाने है, वहां के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। बच्चों को घुमाने ले जाएं या कोई नया कौशल सीखने का मौका दें। क्योंकि, बच्चों के पास मस्ती करने के लिए टोटल 51 दिन मिल रहे हैं।

स्कूल कैलेंडर 2024-25 की महत्वपूर्ण जानकारी

2024-25 सत्र में स्कूल 220 दिनों के लिए खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि छुट्टियों और शैक्षणिक सत्रों की घोषणा करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि एक वर्ष में 220 दिन पूरे हों।

शैक्षणिक कैलेंडर 2024-25: ये रही डायरेक्ट लिंक

अन्य छुट्टियां की पूरी लिस्ट (अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024)

11 अप्रैल: ईद-उल-फितर
17 अप्रैल: राम नवमी
21 अप्रैल: महावीर जयंती
30 जून: गर्मी की छुट्टियां खत्म
17 जुलाई: मुहर्रम
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
26 अगस्त: जन्माष्टमी
16 सितंबर: ईद-ए- मिलाद
02 अक्टूबर :गांधी जयंती
12 अक्टूबर :दशहरा
17 अक्टूबर: वाल्मीकि जयंती
31 अक्टूबर: दिवाली
15 नवंबर: गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर : क्रिसमस

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App