Karan Deol Reception: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल(Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) का 18 जून को मुंबई में ग्रांड वेडिंग रिसेप्शन था। जहां कई बड़े कलाकार आमिर खान, सलमान खान, पूनम ढिल्लो, शत्रुघ्न सिन्हा आदि के साथ बी टाउन के कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranvir-Deepika) जैसे स्टार्स भी मौजूद थे। जिनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहीं करण की शादी को लेकर पूरा देओल परिवार भी खुश नजर आ रहा था। अब रिसेप्शन में करण अपने पापा और एक्टर रणवीर सिंह के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आए। लेकिन सबकी नजरें रणवीर और दीपिका के डांस पर थी। वहीं वीडियो में रणवीर ने मैचिंग स्टोल के साथ सफेद कलर की शेरवानी और पैंट पहन हुई है, जबकि दीपिका काले अनारकली सूट में दिखाई दे रही है। दोनों ही कपल बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। यहां देखिए इस वीडियो को –
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
https://twitter.com/i/status/1670541342483644416
आपको बता दें कि करण की वाइफ का नाम द्रिशा आचार्या है, ये दोनो काफी लंबे समय से रिश्ते में एक साथ थे। द्रिशा पेशे से एक फैशन डिजाइनर है। करण देओल और द्रिशा आचार्य के रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने डांस किया तो कई ने गाना गाया। करण के पिता सन्नी देओल भी अपनी फिल्म गदर मैं निकला गड्डी लेके गाने पर थिरकते हुए नजर आएं उनके साथ दीपवीर ने भी डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो को खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं।हालांकि दीपिका और रणवीर की जोड़ी को पसंद करने वाले हर जगह लोग मौजूद है। इनके फैंस भी इनकी झलक पाने को बेकरार हुए रहते है।