DC VS LSG: दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर चार-चार हाथ कूदे ऋषभ पंत, कर दिया बड़ा खुलासा

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Indian Premier League: आईपीएल सीजन के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायट्ंस को 6 विकेट से पटखनी दे दी। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में दूसरी जीत है, जिसका अंक तालिका की लिस्ट में इजाफा हुआ। टीम प्वाइंट टेबल में 4 अंक के साथ एक नंबर की छलांग लगाकर 9वें स्थान पर पहुंच गई। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स 2 अंक के साथ 10वें नंबर पर चल रही थी।

टीम की जीत के बाद खिलाड़ी और फैंस काफी उत्साहित दिखे। उधर लखनऊ सुपर जायंट्स को हार के बाद अंक तालिका में झटका लगा है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ी बात कही है। उन्होंने क्या कुछ कहा, यह नीचे आर्टिकल में जान सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने किया बड़ा दावा

आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा दिल्ली कैपिटल्स को चैंपियन की तरह सोचना। एक चैंपियन टीम के अंदाज में मैदान पर विरोधी का मुकाबला करना शुरू कर दिया है।

अगर ऐसा नहीं होता वो लखनऊ सुपर जायंट्स की बाधा को पार नहीं कर पाता। दिल्ली की टीम ऐसा करने में सफल रही क्योंकि सभी ने उसके अंदर का खौफ निकाल फेंका था। इसका जिक्र खुद दिल्ली के कप्तान ने ही मैच के खत्म होने के बाद किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने यह मुकाबला 6 विकेट से 11 गेंद पहले जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद जो नतीजा दिखा, उसकी संभावना मैच के शुरू होने से पहले बिल्कुल भी नहीं थी।

पहली बार देखने को मिली यह चीजें

दिल्ली और लखनऊ सुपर जायट्ंस के बीच यह चौथा मैच खेला गया था। इससे पहले तीनों मैच लखनऊ ने जीते थे। ऐसा पहली बार हुआ कि जब दिल्ली ने लखनऊ को हराया। चौथे मैच में लखनऊ को अपने घरेलू ही मैदान पर पस्त होना पड़ा।

मतलब आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ की टीम को करारी शिकस्त दी है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 170 रन आसानी से बना लिए। इससे खिलाड़ियों के चेहरे पर काफी खुशी दिखी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App