नई दिल्ली- g20 को लेकर पूरा देश जगमगा रहा है। हर किसी को 9 और 10 तारीख का इंतजार है। इसे लेकर देश की राजधानी दिल्ली में जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। चारों तरफ पुलिस प्रशासन और जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस बीच g20 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से g20 में शामिल होने और डिनर कार्यक्रम का न्योता नहीं भेजा गया है। g20 में शामिल होने होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजा गया था। लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को निमंत्रण पत्र नहीं भेजा गया। ऐसी सूचनाओं निकलकर सामने आ रही है।
डिनर में शामिल होने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 9 सितंबर को शामिल होने की पुष्टि की है। इस दौरान आपको बता दे कि चारों तरफ अभी से लेकर चर्चा तेज हो गई। एनडीटीवी के रिपोर्ट के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय की ओर से बताया गया है। उन्हें निमंत्रण में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र नहीं भेजा गया।
बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के सबसे बड़े विपक्षी दल के अध्यक्ष शनिवार को राष्ट्रपति की ओर से एक डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह पूरा कार्यक्रम दिल्ली के प्रगति मैदान में g20 सम्मेलन के लिए तैयार किए गए भारत मंडपम में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश भर के 400 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। इसमें 78 कलाकार देश की संगीत विरासत मेहमानों के सामने पेश करेंगे वहीं अगर कलाकारों की बात करें तो 34 कलाकार हिंदुस्तानी इसमें शामिल रहेंगे वहीं कर्नाटक की कलाकार 18 शामिल रहेंगे। वही 14 लोग उपकरणों का उपयोग करेंगे 3 घंटे की पेशकश देश भर के एक कलाकार 31 तारीख से ही तैयारी में पूरी तरह से जूट गए थे।