नई दिल्ली–राजस्थान में कांग्रेस पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब सियासी संग्राम शुरू हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिस्ट जारी होने के बाद पहला बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने उम्मीदवारों को लेकर बड़ी बात कही है क्या कुछ कहा है नीचे खबर में हम आपको बताते हैं।
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है जिसको लेकर सियासी खेल शुरू हो गया है इस बीच कांग्रेस की तरफ से नेताओं और विधायकों और मंत्रियों को जिस चीज का इंतजार था। वह लंबे समय के इंतजार के बाद अब पूरा हो चुका है यानी कि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को उतारने की कवायत शुरू कर दी।
पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों को राजस्थान में मैदान में उतार दिया है इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी 33 उम्मीदवारों को उनके विधानसभा से उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर बधाई दी है।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिसका राजस्थान की जनता और कार्यकर्ता नेताओं को इंतजार था। अब वह घड़ी आ गई है। जिसमें कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से पहले लिस्ट में 33 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया गया है। अब बारी दूसरी लिस्ट की पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम शामिल है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह कार्यकाल बहुत ही शानदार था। जनहित ऐसी कारों को जारी करना और राजस्थान को देश में नंबर वन बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान की जनता का हमें साथ चाहिए। विश्वास चाहिए जिससे राजस्थान को देश में नंबर वन स्थान पर लाया जा सके।
यही नहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि राजस्थान अपनी प्रगति से इन 5 सालों में 10 गुना मेरे काम और कांग्रेस की कामों से आगे बढ़ा मेरे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से हाथ जोड़कर निवेदन है अपील है कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उतारे गए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें और उन्हें विजई बनाएं।