नई दिल्ली। उबला हुआ अंडा खाने के कई फायदे होते हैं। जो लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं, वेसे लोग भी अंडा खाना पसंद करते हैं। क्योंकि, उबला हुआ अंडा प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत होता है। जो लोग वर्कआउट करते हैं वो हर दिन अंडा उबालकर खाना पसंद करते हैं। अंडा मस्तिष्क स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है। इसका सेवन से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि अंडा खाने से कब्ज की दिक्कत भी कम होती है। उबले हुए अंडे में लुटीन और जीकजांठिन जैसे खाद्य पदार्थ पाए जाते हैं, जो हमारी आंखों के लिए अच्छे माने जाते हैं।
अब तक आपने यहीं देखा और सुना होगा की पानी में अंडा उबाल कर खाया जाता है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी और साथ ही घिन भी आएगी की एक शहर में अंडों को पानी में नहीं बल्कि पेशाब में उबाला (Eggs Boiled In Urine) जाता है। जी हां चीन में लोग वर्जिन अंडे खाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे अंडा और वर्जिन क्या होता है। स्थानीय लोगों का कहना है ऐसे उबाल के अंडे को खाने से कभी लू नहीं लगेगी। इतना ही नहीं ब्लड प्रेशर हमेशा सही रहेगा और आपको एनर्जी भी मिलेगी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
पेशाब में डुबोया जाता है अंडा
वर्जिन अंडा कोई दूसरा अंडा नहीं है, बल्कि यह भी सामान्य अंडे जैसा ही होता है। इस वर्जिन अंडे को बनाने के लिए पेशाब का इस्तेमाल किया जाता है। इन अंडों को स्कूल जाने वाले बच्चों के पेशाब में उबाला जाता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्जिन बनाने के लिए पहले छोटे बच्चों के पेशाब में अच्छे से डुबोया जाता है और फिर उबाला जाता है। इसके छिलके को उतार दिया जाता है और फिर इसके बाद वापस उबलते मूत्र में डुबो दिया जाता है, ताकि अंडे में स्वाद आ सके। फिर इसके बाद पूरे दिन मांचा की आग पर अंडे पकाये जाते हैं।
शौचालय नहीं बाल्टियों में बच्चे करते हैं पेशाब
भाई अब इतना पेशाब कहा सा लाया जाये, तो इसके लिए वहां के स्कूल में बाल्टियां रखी जाती हैं, स्कूली छात्र शौचालय की बजाय इन्हीं बाल्टियों में पेशाब करते हैं। इस डिश को यहां के लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। लोगों के मुताबिक यह डिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इस डिश को तैयार करने के लिए केवल 10 साल से कम ऐज वाले लड़कों का पेशाब लिया जाता है। अब इसके पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा तो फिलहाल नहीं किया गया है।