नई दिल्ली: भारत ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग कर वो कर दिखाया, जिसका दुनिया भी लोहा मान रही है। 23 अगस्त 2023 के वो पल यानी 6.4 मिनट पर जब चंद्रयान थ्री सुरक्षित चांद पर उतरा तो पूरा देश खुशी से उछल पड़ा था, जिसके लिए हर कोई इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकमाएं देने में लगे थे। इतना ही नहीं भारत चांद पर पहुंचने वाला तीसरा और दक्षिणी ध्रुव पर सुरक्षित उतरने वाला पहला देश बन गया।
इससे पहले चांद पर रूस, अमेरिका और चीन ही अपनी सफल लैंडिग कर सके हैं। भारत का चंद्रयान 3 प्रतिदिन अपने नए-नए झंडे गाढ़ रहा है, जो नई-नई खोज कर रहा है। चंद्रयान ने सल्फर के अलावा एक ऐसी खोज कर दी है, जिसे जानकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। चंद्रयान 14 दिन तक नई-नई खोज कर इसरो को भेज सकेगा, जिससे आगे की राह और आसान होगी।
चंद्रयान 3 ने अब तक चांद पर क्या खोजा
चंद्रयान 3 ने चांद पर उतरते ही अपना काम शुरू कर दिया है, जो नई-नई खोज कर तस्वीरें भेज रहा है। चंद्रयान का यह क्रम 14 दिन तक चलेगा, जिससे इसरो को काफी उम्मीदें हैं। अब तक चांद की सतह पर सल्फर, एल्युमिनयम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगेनीज, ऑक्सीजन और सिलिकॉन का पता लगाया जा सकता है।
इसकी तस्वीरें भी चंद्रयान 3 ने पृथ्वी पर भेज दी हैं, जो हर किसी को हैरान करने वाली हैं। इसके बाद भी चंद्रयान की खोज की कोशिश यही नहीं होती है। अब तापतमान और क्रेटर जैसी चीजों की खोज की जा चुकी है, जो हर देश के लिए किसी मील के पत्थर से कम नहीं है।
तापमान से जुड़ा भी मिला अपडेट
इतना ही नहीं चंद्रयान 3 ने तापमान से जुड़ी तस्वीरें भेजी हैं। हाल ही में इसरो की तरफ से तापमान से जुड़ा एक ग्राफ जारी किया गया है, जिसमें कुछ बड़ी जानकारी साझा की हैं। चांद पर तापमान-10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 70 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही चांद पर प्रयोग करने के मकसद से रोवर प्रज्ञान चहलकदमी करता दिख रहा है, जो अब तक कई खोज कर चुका है।