नई दिल्ली- उत्तर प्रदेश में राज्यसभा यूपी चुनाव को लेकर अपने-अपने प्रत्याशियों को सभी पार्टियों मैदान में उतर रही है। इस बीच राज्यसभा यूपी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दे की बीजेपी सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद राज्यसभा सीट पूरी तरीके से खाली हो चुकी थी।
आपको यह बता दे की 26 जून को बीजेपी राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया था। उनकी उम्र लगभग 74 साल के आसपास थी। हरिद्वार दुबे का इलाज दिल्ली में चल रहा था। हरिद्वार दुबे आगरा के रहने वाले और उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया था।
अब हम आपको बताते हैं कि आखिरकार यह डॉक्टर दिनेश शर्मा है कौन
बता दे की उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार यानी योगी की सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री के पद पर तैनात थे वह लखनऊ में मेयर भी रह चुके है। दिनेश शर्मा पैसे से लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर होने के साथ-साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। और लगातार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बयान बाजी और पक्ष रखने का काम करते रहते हैं।
आपको बता दे कि डॉक्टर दिनेश शर्मा का जन्म 12 जनवरी 1964 में हुआ था इनका जन्म स्थान लखनऊ में केदारनाथ शर्मा के घर पर हुआ था। जो जैन संघ और आरएसएस के एक बड़े कार्यकर्ता और नेता के तौर पर थे। इन्हें लखनऊ के कर्मकांडी ब्राह्मण परिवार से माना जाता है। बता दे की शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई लिखाई पुरी की और फिर वही प्रोफेसर बन गए।
डॉ दिनेश शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाखा से अपने राजनीतिक कैरियर की बड़ी शुरुआत की थी। उसके बाद उन्हें भाजपा के युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था। 2006 में दिनेश शर्मा लखनऊ के पहली बार मेयर बने थे। और 2012 में फिर से चुनाव जीत गए। और उन्होंने अपने विरोधी कांग्रेस के नीरज बोरा को एक लाख 71 हजार से अधिक मतों से हराया था।
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में लोकसभा का चुनाव हुआ। तब पार्टी में इनका बड़ा योगदान था। 16 अगस्त 2014 को वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिए गए थे। और 19 मार्च 2017 को उन्हें अप का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया था। 9 सितंबर 2017 को उन्हें विधान परिषद में चुन लिया गया।