नई दिल्ली: भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में इस बार जी-20 की बैठक का गवाह बनने जा रहा है, जिसमें कई देश शामिल होंगे। पड़ोसी मुल्क और आतंक का पनाहगार पाकिस्तान ने पहले ही शामिल होने से परहेज कर लिया है। अमेरिका और रूस सहित तमाम देश इस बैठक का हिस्सा होंगे, जहां कुछ वैश्विक फैसले लिए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इतना ही नहीं जी-20 बैठक के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बैठक को देखते हुए तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते कई मेट्रो स्टेशन और मॉल और रेस्तरां बंद करने का फैसला लिया गया है। भारत की अगुआई में यह बैठक तीन दिन चलेगी, जिसमें हर देश के मेहमान को नई-नई सुविधा दी जाएंगी। गाड़ियों के काफिले का भी इंतजाम कर दिया गया है। जगह-जगह मेहमानों का स्वागत होगा। इसलिए अगर आपका दिल्ली में कोई सरकारी काम है तो समय से निपटा लें, नहीं तो फिर लॉकडाउन जैसे हालात हो जाएंगे।
ये स्टेशन रहेंगे बंद
जी-20 बैठक की तैयारियों जोरो से चल रही हैं, जिसका भारत गवाह बनेगा। स्कूल-कॉलेज और सरकारी व गैर सकारी कंपनियों की छुट्टी का फरमान जारी किया गया। आसपास के मेट्रो स्टेशन भी बंद रहेंगे, जिससे आवाजाही पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। बंद रहने वाले स्टेशन की सूची को एक बार जजरूरी चेक कर लें। इसमें मोती बाग, बीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, आईआईटी और सदर बाजार कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन बंद करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहने का आदेश जारी किया गया है। वहीं, आयोजन स्थल के नजदीक मेट्रो स्टेशन है। धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और बीकाजी कामा प्लेस को को बंद रखा जाएगा। इससे लोग अपने निजी वाहनों से ही यात्रा कर सकेंगे।
जी-20 की बैठक के चलते किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजधानी दिल्ली में हो रही जी-20 की बैठक के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी दिल्ली कई सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही आयोजन स्थलों को फुलप्रूफ
बनाने के बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉड्यूल का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपडेट के लिए अपनी जी-20 वर्चुअल
हेल्प डेस्क तैयार की गई है। जाने के लिए मार्गों का सुझाव देना होगा।