नई दिल्लीः अक्टूबर का आज आखिरी और कल यानी बुधवार को अगले महीने का पहला दिन होगा। महीने की एक तारीख को कई नियमों में बड़ा बदलाव किया जाता है, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।
आपने ज्यादर देखा होगा कि एलपीजी सिलेंडर और सीएनजी और पेट्रोल-डीजल के दाम पर एक तारीख को ही अपडेट जारी किए जाते हैं। इन सभी चीजों पर कीमतों के बदलाव का असर सीधा आम लोगों की जेब पर पड़ता है। नवंबर महीने की कल यानी बुधवार को पहले तारीख है जिससे पहले लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
माना जा रहा है कि सरकार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी कुछ बड़ा ऐलान कर सकीत है। इसके अलावा जीएसीट के नियमों में भी बदलाव होना संभव माना जा रहा है, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है।
एलपीजी सिलेंडर पर आएगी बड़ी खबर
केंद्र सरकार महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव कर सकती है, जिसके चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी या घटा सकती है।
वैसे सरकार की ओर से कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक बात नहीं कही गई है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र यानी NIC के अनुसार,सौ करोड़ रुपये या इससे ज्यादा के कारोबार वाले बिजनेस को 1 नवंबर से 30 दिनों के अंदर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान अपडेट करना होगा, जिसके बाद ही आप जरूरी काम करवा सकेंगे। वहीं, जीएसटी अथॉरिटी द्वारा यह फैसला सितंबर के महीने में लिया गया था।
सरकार यहां भी देगी बड़ा अपडेट
केंद्र सरकार ने 30 अक्टूबर तक HSN 8741 कैटेगरी के अनुसार, लैपटॉप टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीद पर डिस्काउंट दिया था। अब 1 नवंबर से बदलने वाले नियमों के अनुसार इनमें क्या बदावा हो सकता है।
अभी आधिकारिक रूप से इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) ने बीते 20 अक्टूबर की घोषणा की थी। वह 1 नवंबर से इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया जाएगा। ये बदलाव S&P BSE सेंसेक्स ऑप्शन पर लगाने का किया जाएगा।