Unlucky Plants: पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व होता है। वास्तु में भी कुछ पौधों को बेहद ही अच्छा बताया गया है। वास्तु की मानें तो कुछ ऐसे पौधे होते हैं, जो घर के लिए ही मुसीबत बन जाते हैं। इसलिए इन पौधों को घर या फिर गार्डन में कभी भी भूल से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि इन पौधों का संबंध हमारे भाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है। इसी वजह से ऐसे पौधों को घर में लगाने से मना किया जाता है।
ऐसी भी मान्यता है कि इन्हें लगाने से हमारी तरक्की रुक जाती है। घर में हमेशा तनाव का माहौल भी बना रहता हैं। लेकिन, कई बार लोग अनजाने में कुछ ऐसे ही पौधों को अपने घर में लगा देते हैं, जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है। तो आईये आज हम आपको यहां बताते हैं कि किन – किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
काटेदार पेड़-पौधों को ना लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार नीम्बू, कैक्टस जैसे पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही ऐसे पौधे जिनसे दूध निकलता है उन्हें भी घर या फिर गार्डन में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु में ऐसे पौधों को बेहद ही अशुभ माना जाता है।
इमली का पौधा
वास्तु की मानें तो घर पर इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु अनुसार, इसमें नकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है। इतना ही नहीं इस पौधे को गलती से भी अपने दोस्त को गिफ्ट में ना दें।
बबूल का पौधा
बबूल का पौधा घर में नहीं लगाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे परिवार सदस्यों के बीच तनाव पैदा होता है। इस पौधे को घर में लगाने से बच्चे भी बीमार रहते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)