Arvind Kejriwal Update: तिहाड़ की जेल नंबर 2 में बंद हैं CM केजरीवाल, क्या अब परिणीति के पति राघव चड्ढा भी खाएंगे जेल की हवा?

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को अगले 15 दिन के दिन तिहाड़ जेल में भेजा गया है। अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें लगातार बढ़ती हुई चली जा रही है।

इसी बीच आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने कई बड़े खुलासे किये हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने मंगलवार को (2 अप्रैल) एक बड़ा दावा किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं।

आतिशी ने दावा किया कि भाजपा ने उन्हें एक प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर दिया है। आतिशी ने दावा किया है कि बीजेपी ने मेरे बहुत निजी करीबी व्यक्ति के जरिये पार्टी में शामिल करने के लिए अप्रोच किया है।

यदि मैं पार्टी में शामिल नहीं होती हूं तो आगामी महीने में ईडी द्वारा मुझे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरे करीबी ने मुझे बताया कि प्रधानमंत्री और भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सभी लोगों को कुचलने का मन बना लिया है।

आतिशी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप 

दिल्ली की मंत्री ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया गया और उन्हें जेल में डाल दिया गया। सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद, अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

अब भाजपा के इरादे हैं कि आगामी दो महीनों में आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। मुझे, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें लगता है कि अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने के बाद, आम आदमी पार्टी टूट जाएगी।

मेरे और मेरे रिश्तेदारों के घर पर छापा लगेगा – आतिशी

आतिशी ने कहा कि रविवार के रामलीला मैदान रैली के बाद, अब भाजपा को लगता है कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष 4 नेताओं को गिरफ्तार करना पर्याप्त नहीं था, अब आगामी समय में अगले बड़े चार नेताओं को जेल में डाला जाएगा।

उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया है कि आने वाले दिनों में मेरे घर, मेरे रिश्तेदारों और करीबियों के घर पर छापा लगाया जाएगा। हम अरविंद केजरीवाल के सैनिक हैं, हमें भाजपा की धमकी से नहीं डर लगता।” इसी बीच, भाजपा ने भी आतिशी के आरोपों का प्रतिक्रिया दिया है। भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सनसनी मचाना चाहती है। बीजेपी की तरफ से इस तरह के आरोपों को नकारा गया है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App