नई दिल्ली– 2024 में लोकसभा का चुनाव है उससे पहले लगातार भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में चुनावी बिसात बिछा रही है और हर जगह पर अपने आप को जीता हुआ बताने के लिए और जीतने के प्रयास करती हुई नजर आ रही है। इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया उन्होंने क्या कुछ कहा नीचे ख़बर में जानिए
Rajasthan Assembly Election 2023: राहुल गांधी का जागा हिंदुत्व प्रेम, सोशल मीडिया पर लिखा सत्यम शिवम सुंदरम, लोगों ने क्या कहा जानें
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से मोदी सरकार बनी। तब से सनातन धर्म को बढ़ावा मिला है। मोदी सरकार के नेतृत्व में राम मंदिर बना मोदी सरकार के नेतृत्व में सनातन धर्म को मजबूती मिली है। और जो कभी अपनी सरकार में सनातनियों पर गोलियां चलवाया करते थे। राम मंदिरों का समर्थन करने वालों पर गोलियां चलवाते थे अब वह सनातन धर्म का प्रचार कर रहे है।
आपको बता दे कि हिमाचल प्रदेश पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिंदू विश्व परिषद और बजरंग दल की तरफ से एक कार्यक्रम में संबोधित करने पहुंचे यहां पर उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले निकल गई शौर्य जागरण यात्रा में शिरकत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में राम मंदिर बन रहा है।
UP NEWS : किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार करने जा रही बड़ा एलान, जानिए क्या
उन्होंने विपक्ष पर पांच करते हुए कहा कि यह वही लोग हैं जो अपनी सरकार में सनातन के पक्ष में बोलने वालों पर गोलियां चलवा देते थे। यह वही लोग हैं जो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के समर्थन में खड़े होने वाले लोगों के तीनों पर गोलियां चल बातें और आज राम और सनातन के प्रति दिखावा कर रहे हैं।
उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि राम मंदिर पर एक बार नहीं कई बार हमला किया गया। कई बार उसे तोड़ने का प्रयास किया गया राम मंदिर पर कई 100 युवाओं का बलिदान है। राम मंदिर के लिए कई सरकारी आई और कई सरकारी चली गई जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। अपवित्र काम भी किया। लेकिन उसके बाद मोदी सरकार ने वह कर दिखाया जो आज तक किसी ने नहीं किया राम मंदिर बनवाया। देश भक्ति धारा 370 हटाई हर काम किया जो अभी तक नहीं हो सका था।