नई दिल्ली – हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा पर तनाव जारी है। इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती है। धारा 144 लागू है। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के नेता मंदिर जाने की मांग कर रहे थे। लंबी खींचतान के बाद प्रशासन वीएचपी नेता आलोक कुमार समेत कुछ लोगों को मंदिर दर्शन के लिए इजाजत दे दी है।
नूंह में जलाभिषेक यात्रा को लेकर घमासान मचा है प्रशासन ने एक तरफ यात्रा निकालने से रोक लगा दी तो दूसरी तरफ हिंदू संगठन शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं।
यात्रा प्रतीकात्मक रखने की बात कही गई है इस बीच विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार को नूह जाने की इजाजत दे दी गई है। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी नह के लिए निकलने वाले हैं।
यह नलहड मंदिर में जाकर जलाभिषेक करेंगे पुलिस सुरक्षा के बीच उन्हें दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।
बता दे की ब्रज मंडल यात्रा को लेकर हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस की शक्ति इलाके में इंटरनेट पर पाबंदी के साथ धारा 144 लागू बैरिकेडिंग कर बॉर्डर पर पुलिस का भारी तथ्य तैनात है।
बॉर्डर पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा इंतजाम कर रखा है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य वाहनों पर रोक लगा दी गई अगले आदेश तक पुलिस की नाकाबंदी और शक्ति जारी रहेगी।
जलाभिषेक यात्रा के लिए आसपास कई जिलों से लोग शामिल होने वाले दूसरे राज्य के लोग भी यात्रा में शामिल होना था इस बीच अयोध्या से आए जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने सोलन टोल प्लाजा पर रोक दिया गया है।
उन्होंने कहा प्रशासन ना तो उन्हें आगे जाने दे रहा है ना ही वापस आने दे रहा है उन्होंने कहा वह मृत्यु तक हड़ताल पर बैठे रहेंगे।