नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव होने में अभी 1 साल का वक्त है। पर लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी अभी से तेज हो गई। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने अपनी रणनीति बना रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से कैसे हटाया जाए इसको लेकर विपक्षी दलों ने महागठबंधन बनाकर तैयारी शुरू कर दी। भाजपा के खिलाफ बन रहे इस महागठबंधन में समाजवादी पार्टी भी शामिल है। वहीं लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां के बीच अखिलेश यादव ने विपक्ष के पीएम फेस पर बड़ा बयान दिया है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि क्या 2024 में खुद को विपक्ष का चेहरा मानते हैं। इस सवाल पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे पास कई चेहरे जब समय आएगा तो हम लोग तय कर लेंगे अखिलेश यादव ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा की सीटें हैं। अगर बीजेपी कहीं से भी जीत के आ गई और उत्तर प्रदेश में 40 सीटें नहीं आया तो बीजेपी उसकी भरपाई नहीं कर पाएगा। देश की जनता बीजेपी के खिलाफ है।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा पूरे देश में जिस तरह से राजनीतिक खेल खेल रही है। यह जनता देख रही है। देश की जनता भाजपा के खिलाफ भाजपा ने राजनीतिक दलों को लालच देकर ईडी सीबीआई का दबाव बनाकर तोड़ा गया है। लोकसभा में ताकत बढ़ाने और ज्यादा सीट हासिल करने के लिए महाराष्ट्र में राजनीतिक खेल खेला जा रहा है। लेकिन उत्तर प्रदेश में अगर हमने उन्हें हरा दिया तो देश में उनकी सरकार नहीं बनेगी।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जनता समझ चुकी कि किस को प्रधानमंत्री बनाना है। और किस तो इस बार चुनना पूरी तरीके से उत्तर प्रदेश की जनता तैयार और हमारे पूरे देश की जनता तैयार है। कि इस बार बीजेपी जैसी रोड पार्टी को हटाना है। और विपक्ष को मैदान में उतारना है।
उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार मूड बना लिया है। कि 80 में से 80 सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में जाएंगे और हर जगह जहां पर गठबंधन के प्रत्याशी मजबूत होंगे वहां पर गठबंधन के प्रत्याशी लड़ेंगे नहीं तो समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।