Arvind Kejriwal Update: दिल्ली में हड़कंप! केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बढ़ी सुरक्षा, ITO मेट्रो स्टेशन बंद, जानिए ट्रैफिक अपडेट

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) की गिरफ्तारी के बाद राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह से ही दिल्ली के ITO इलाके को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर घेर लिया है।

कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम की भी समस्या हो सकती है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। आज दिल्ली पुलिस के निर्देश पर ITO मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है।

 ITO स्टेशन आज रहेगा बंद

अगर आप भी ITO मेट्रो स्टेशन (ITO Station Closed Today) का इस्तेमाल करते हैं, तो आज किसी दूसरे स्टेशन से मेट्रो पकड़ें। इसके अलावा, ITO से कश्मीरी गेट जाने वाली सड़क को भी बंद किया जा सकता है। ऐसे में दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के ट्रैफिक और मेट्रो से जुड़े अपडेट्स यहीं जानें।

सुरक्षा के मद्देनजर DMRC ने बंद किया ITO स्टेशन 

दिल्ली पुलिस (DMRC Shuts Down ITO Station) की सलाह पर सुरक्षा के लिहाज से DMRC ने ITO मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है।  DMRC ने ट्वीट कर बताया, “दिल्ली पुलिस की सलाह पर ITO मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेगा.” ITO के आसपास कई दफ्तर हैं, जहां हर रोज हजारों लोगों का आना-जाना होता है।

ऐसी स्थिति में मेट्रो द्वारा ITO आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, ईडी दफ्तर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. माना जा रहा है कि ईडी दफ्तर के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन लोक कल्याण मार्ग को भी बंद किया जा सकता है।

आप के दफ्तर के पास भी हो सकता है ट्रैफिक जाम 

इसके अलावा, DDU मार्ग पर स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर (Traffic Jams Near AAP Office) पर आज काफी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आप केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर सकती है।

ऐसे में DDU रूट को बंद कर दिया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन को भी बंद किया जा सकता है, हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 

मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन (Delhi Traffic Police Issues Advisory) करने की तैयारी में है. ऐसे में सुरक्षा कारणों से कई सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है. इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

इस अलर्ट के मुताबिक, खास सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली के कृष्ण मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को अगली सूचना तक इन रास्तों से बचने की सलाह दी है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App