नई दिल्ली: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से फ्लाइट कैंसिल किया जा रहा है या फिर रूट को डाइवर्ट कर दिया जा रहा है। पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट कैंसिल और देरी से चलने की वजह से यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
अब इसी बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। मुंबई से बेंगलुरु जा रही उड़ान में एक दिमांग को हिला देने वाला मामला सामने आया है। इस फ्लाइट के टाॅयलेट में एक यात्री बुरी तरह फंस गया वह फ्लाइट के लैंड होने के बाद ही टॉयलेट से निकल पाया।
इस यात्री को एक घंटे से ज्यादा समय तक फ्लाइट के टॉयलेट में ही गुजारना पड़ा। इस घटना के बाद स्पाइसजेट को माफी भी मांगनी पड़ी है। ये घटना 16 जनवरी की बताई जा रही है।
यात्री एक घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा
स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक यात्री ने एक घंटे तक टॉयलेट में फंसे रहना पड़ा। इस घटना के दौरान, यात्री ने टॉयलेट के गेट की खराबी को वीडियो बनाया भी है, जिसमें उनकी मुश्किलें दिखाई गई हैं।
यह मामला 16 जनवरी की है, जब स्पाइसजेट की फ्लाइट मुंबई से बेंगलुरु की तरफ रवाना हो रही थी। एक पैसेंजर ने सुबह टॉयलेट के गेट लॉक में खराबी की शिकायत की और इसके बाद वह एक घंटे तक टॉयलेट में ही फंसा रहा।
The passenger who got stuck inside the lavatory for about an hour on SpiceJet flight operating from Mumbai to Bengaluru is being provided a full refund: SpiceJet Spokesperson https://t.co/nrrxaDGC4c
— ANI (@ANI) January 17, 2024
दर्दनाक अनुभव का वीडियो आया सामने:
यात्री ने टॉयलेट में अपने अनुभवों को दर्शाते हुए एक वीडियो बनाया है, जिसमें उन्होंने अपनी कठिनाईयों को शेयर किया है। वीडियो में यात्री को एक घंटे तक टॉयलेट में कमोड पर बैठे हुए दिखाया जा रहा है।
The note from the crew to the passenger locked on #Spicejet flight. #Avgeek #Aviation pic.twitter.com/pPrvXq8mJm
— Aman Gulati 🇮🇳 (@iam_amangulati) January 17, 2024
स्पाइसजेट का बयान:
स्पाइसजेट ने इस घटना के बारे में एक बयान जारी किया है और खेद व्यक्त किया है। उनके अनुसार, इस पूरे मामले में यात्री को पूरा रिफंड किया जा रहा है। स्पाइसजेट ने बताया है कि केबिन क्रू ने पैसेंजर को इस कठिन समय में मदद की और उन्हें सहायता प्रदान की।