नई दिल्ली:Animal Attendant Recruitment 2024. सरकारी नौकरी भर्ती का इंतजार कर कैंडिडेट के लिए बंपर भर्तियां आई है। ऐसे अभ्यर्थी जो पशु से संबंधित देखभाल करना चाहते हैं तो राजस्थान में जबरदस्त भर्तियां निकली है। जारी किए गए
राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 (Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024) की आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में 5934 कुल पदों पर आवेदन पत्र मांगे गए हैं। अगर आप इससे संबंधित योग्यता रखते हैं तो आप यहां पर आवेदन की लास्ट डेट, आयु सीमा अप्लाई करने का तरीका से संबंधित जानकारी जान सकते हैं।
हाल ही में देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें से राजस्थान भी राज्य शामिल था। यहां पर नई सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनी है। ऐसे में नई सरकार सरकारी नौकरी पाने के लिए बड़ा अवसर दे रही है। राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 में विभिन्न वर्ग के कैडिडेंट के लिए सरकारी नौकरी में आवेदन करना का मौका मिल रहा है।
Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 में भर्ती पदों की संख्या
राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 5934 पद में से गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5281 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 653 पद रखे गए हैं।
Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 के लिए शैक्षिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। ऐसे में इस खबर के लास्ट में ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक दिया गया है, जिससे यहां पर जाकर शैक्षिक योग्यता चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 के लिए महत्वपूर्ण डेट्स
दरअसल आप को बत दें कि राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी 2024 से शुरू हों गए। जिससे, इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 17 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 में आयु सीमा
Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024 के जारी डिटेल्स के अनुसार,अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है, इसमें आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
अगर आप इसमें मांगी गई योग्यता रखते हैं, तो आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ‘राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2024 नोटिफिकेशन‘ जाकर चेक कर सकते हैं।