रोहित शर्मा ने टी-20 सन्यास के बाद अब आईपीएल में लेने जा रहे चौंकाने वाला फैसला

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय से सन्यास का ऐलान कर दिया, जिसके बाद फैंस के चेहरे पर काफी निराशा छाई हुई है। रोहित शर्मा के आईपीएल अभी भी खेलते रहेंगे। अब सवाल उठ रहा है कि आईपीएल में रोहित शर्मा किस टीम के लिए खेलेंगे। हालांकि, मुंबई इंडियंस से रिलीज होना भी अभी तय नहीं है। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस उन्हें रिटेन भी कर सकती है।

अगर किसी वजह से उन्हें टीम ने रिलीज किया तो फिर वे किस टीम का हिस्सा होंगे, जिसे लेकर अभी भी तस्वीर भी साफ नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा अगला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के लिए भी खेल सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में इस तरह का दावा किया जा रहा है।

रोहित शर्मा इस टीम के बन सकते हैं कप्तान

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टी-20 फॉर्मेट से सन्यास लेने वाले रोहित शर्मा अब आईपीएल में अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। चर्चा है कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर वे किस टीम के साथ जुड़ेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा ऐसी स्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स में भी शामिल हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि सीएसके के सबसे अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल को भी बाय बाय बोल सकते हैं। ऐसी स्थिति में चेन्नई को एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी, जिस खांचे में रोहित शर्मा बिल्कुल फिट बैठते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से तो किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन तरह-तरह की चर्चा चल रही हैं। बीते सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के फैसले को लेकर काफी चर्चा में बने रहे।

रोहित शर्मा और पांड्या में रही अनबन

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के सत्रहवें सीजन में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच काफी अनबन की खबरें आई हैं। दोनों के बीच काफी मनमुटाब देखने को मिला था। इतना ही नहीं मैदान पर फील्डिंग के दौरान दोनों में काफी दूरियां नजर आई थीं।

इसकी वजह कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अचानक कप्तान नियुक्त कर दिया था। इसके लिए पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर रोहित शर्मा को कप्तानी हटाया था। फैंस ने इस बात का खूब विरोध भी किया। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस की फैन फॉलोइंग में काफी गिरावट भी दर्ज की गई थी।

About the Author

Snehlata Sinha

I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience in news reporting and journalism. For the past five years, I've been a lifestyle journalist at [Timesbull.Com ], specializing in...

SnehlataSinha@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience in news reporting and journalism. For the past five years, I've been a lifestyle journalist at [Timesbull.Com ], specializing in fashion, style, and Bollywood trends. I'm passionate about keeping my readers informed and inspired, and I love sharing my insights on the latest beauty remedies and celebrity gossip."Would you like me to add anything else, such as your social media handles or a specific area of expertise within fashion or beauty.
Snehlata Sinha - Author at TimesBull
About the Author

Snehlata Sinha

Snehlata Sinha - Author at TimesBull

I began my journey in media with Radio Dhamal, where I honed my skills in radio broadcasting. After that, I spent two years at News24 and E24, gaining valuable experience in news reporting and journalism. For the past five years, I've been a lifestyle journalist at [Timesbull.Com ], specializing in...