School Holidays: स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षाएं और भीषण गर्मी खत्म होने के बाद अब अलग-अलग राज्यों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा शुरू कर दी है। जिन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां मई से शुरू होंगी और अप्रैल महीने में स्कूल शुरू हो रहे हैं, उनके समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अप्रैल महीने में रविवार, गुड फ्राइडे और परशुराम जयंती के साथ दूसरे और चौथे शनिवार के कारण भी अलग-अलग राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी।

स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश

स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले राज्य मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार छात्रों के लिए 1 मई से 15 जून तक और शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। ये छुट्टियां राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक साथ लागू होंगी।

दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां

दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होंगी और 30 जून को खत्म होंगी। हालांकि शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा। झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार इस बार गर्मी की छुट्टियां 22 मई से शुरू होकर 4 जून 2025 तक रहेंगी।

पहले ये छुट्टियां 2 जून तक

पहले ये छुट्टियां 2 जून तक ही निर्धारित थीं, लेकिन भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के कारण छुट्टियों को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। तमिलनाडु में कक्षा 1 से 5 तक की गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से 1 जून तक, कक्षा 6 से 9 तक की 25 अप्रैल से 1 जून तक और कक्षा 10 के विद्यार्थियों की 15 अप्रैल से 1 जून तक चलेंगी।

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में इस बार गर्मी

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में इस बार गर्मी की छुट्टियां 12 जुलाई से 12 अगस्त तक 32 दिनों की होंगी। पहले ये 22 जून से 29 जुलाई तक 38 दिनों की होती थीं। अप्रैल की 4 छुट्टियां बंद कर दी गई हैं, इनकी जगह 1 से 8 जून तक गर्मी की छुट्टी मिलेगी। नालागढ़, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, इंदौरा, पांवटा साहिब, काला अंब और ऊना जिलों के स्कूलों में 1 से 30 जून तक 30 दिनों की गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।

उत्तर प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश/समर कैंप उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल 18 मई 2025 से बंद हो सकते हैं। छुट्टियां 15 जून 2025 तक रहेंगी। यानी बच्चों को कुल 28 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां मिलेंगी।

हालांकि, उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में बच्चों के लिए 20 मई से 15 जून के बीच समर कैंप लगाए जाएंगे। इसमें बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कई विषय खेल-खेल में पढ़ाए जाएंगे। समर कैंप के दौरान बच्चों को फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन), कौशल, योग, खेल, विज्ञान-प्रौद्योगिकी आधारित प्रयोग, कला-संस्कृति आदि गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

कैंप रोजाना सुबह डेढ़ घंटे के लिए लगेंगे, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा मित्र, प्रशिक्षक और शिक्षकों की होगी। कैंप में बच्चों को पूरक पोषण के लिए गुड़ की चिक्की, बाजरे के लड्डू, रामदाना के लड्डू, गुड़-चना और लइया पट्टी उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *