PM Ujjwala Yojana: क्या एक ही परिवार की दो महिलाओं को मिल सकता है मुफ्त सिलेंडर? जानिए नियम

PM Ujjwala Yojana: भारत सरकार आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) है, जिसे साल 2016 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य देश की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और उन्हें पारंपरिक चूल्हों से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना था।

इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन, चूल्हा और पहला सिलेंडर मुहैया कराती है। लेकिन कई लोग इस योजना के नियमों को लेकर असमंजस में हैं। खासकर एक ही परिवार की दो महिलाओं को इस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन मिल सकता है या नहीं, यह सवाल भी ज्यादातर लोगों के मन में है। ऐसे में इस लेख में हम आपको नियम से जुड़ी अहम जानकारी बताएंगे।

उज्ज्वला योजना का उद्देश्य क्या है

पहले ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की महिलाएँ लकड़ी, गोबर और मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाती थीं, जिससे न सिर्फ़ पर्यावरण को नुकसान पहुँचता था बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता था. इस स्थिति को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई, जिससे अब करोड़ों महिलाओं को रसोई गैसकी सुविधा मिल गई है.

क्या एक परिवार की दो महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा?

यह सवाल बहुत आम है कि क्या एक ही परिवार की दो महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है? इसका जवाब है- नहीं, सामान्य परिस्थितियों में उज्ज्वला योजना के तहत एक परिवार को सिर्फ़ एक ही गैस कनेक्शन मिलता है.

क्या कहता है नियम

नियमों और सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उज्ज्वला योजना का उद्देश्य हर व्यक्ति को नहीं बल्कि हर परिवार को गैस कनेक्शन देना है. इसलिए अगर किसी परिवार की एक महिला को योजना के तहत कनेक्शन मिल गया है, तो उसी परिवार की दूसरी महिला को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा.

दूसरा कनेक्शन कब मिल सकता है?

वैसे तो कुछ परिस्थितियों में एक ही परिवार की दो महिलाओं को कनेक्शन मिल सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ खास शर्तों का पालन करना होगा

अलग-अलग निवास- अगर एक ही परिवार की महिलाएं अलग-अलग घरों में रहती हैं।

अलग-अलग राशन कार्ड- दोनों महिलाओं के पास अलग-अलग राशन कार्ड होना चाहिए।

अलग-अलग पारिवारिक पहचान- अगर दोनों महिलाओं को अलग-अलग परिवारों का सदस्य माना जाता है (जैसे- शादी के बाद बेटी की ससुराल में अलग पहचान हो)।

सत्यापन जरूरी- आवेदन के समय संबंधित गैस एजेंसी और तेल कंपनियां दस्तावेजों की पूरी तरह से जांच करती हैं, जिसमें आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, निवास प्रमाण पत्र और पारिवारिक पहचान-पत्र शामिल होते हैं।

ये है आवेदन प्रक्रिया

जो भी महिला इस योजना का लाभ उठाना चाहती है, वह अपनी नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर आवेदन कर सकती है या फिर वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती है। आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो देना जरूरी है।

About the Author

Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Sanjaymehrolliya@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com
Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull
About the Author

Sanjay mehrolliya

Sanjay mehrolliya - Author at TimesBull

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Related Stories

Latest

Leave a Comment