Skip to content
Home Hindi News MP Weather update: होली पर मौसम बदलेगा रंग,...
Hindi News Madhya Pradesh

MP Weather update: होली पर मौसम बदलेगा रंग, सताएगी गर्मी, जानें पूरी रिपोर्ट

MP Weather update: होली पर मौसम बदलेगा रंग, सताएगी गर्मी, जानें पूरी रिपोर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में होली के बाद मौसम अपना रंग बदलेगा हालांकि इन दिनों यहां का मौसम काफी मौसम गर्म है।जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बढ़ती गर्मी से अब आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने होली पर मौसम बदलने की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश में मौसम के लिए मार्च का महीना बेहद खास होने जा रहा है, जहां इस महीने दो अलग-अलग तरह के मौसम मध्य प्रदेश में देखने मिलेंगे, आधे मध्य प्रदेश में बारिश होती नजर आएगी, तो वहीं आधे मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ेगी।

Key Takeaways

Quick Read
  • इस इलाकों में रहेगी वेदर डिस्टरबेंस
  • कुछ इलाकों में तापमान 40 के पार
MP Weather update: होली पर मौसम बदलेगा रंग, सताएगी गर्मी, जानें पूरी रिपोर्ट
MP Weather update: होली पर मौसम बदलेगा रंग, सताएगी गर्मी, जानें पूरी रिपोर्ट

 

इस इलाकों में रहेगी वेदर डिस्टरबेंस

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ग्वालियर-चंबल अंचल में गर्म हवाओं के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होगा, तो वहीं पश्चिम उत्तर भारत में निर्मित हुआ वेदर डिस्टरबेंस इंदौर और उज्जैन समेत आसपास के अंचल में रिमझिम बारिश हो सकती है।साथ ही मौसम विभाग ने बादल छाने की संभावना जताई है।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो होली पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बादल छानी की संभावना है। इसी के साथ-साथ कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है।

 

कुछ इलाकों में तापमान 40 के पार

मौसम विभाग के अनुसान मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर होली पर मौसम मिला-जुला रहेगा, जहां मौसम का अपना अलग ही रंग देखने मिलेगा।मध्य प्रदेश में मार्च महीने का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मार्च के महीने में नवंबर जैसी ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ था। मध्य प्रदेश में जहां मौसम से ठंड की रवानगी तय मानी जा रही थी। वहीं इस बीच सर्द हवाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में अपना डेरा जमा लिया था।

ये भी पढ़ें – Holika dahan 2025 : आज होलिका दहन इन मंत्रों का करें जाप, घर में आएगी सुख-समृद्धि

 

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted