Home Bharat पाकिस्तान में आएगी कयामत! भारतीय सेना न्यूक्लियर ट्रायड...
Bharat Hindi News

पाकिस्तान में आएगी कयामत! भारतीय सेना न्यूक्लियर ट्रायड से दुश्मन को करेगी बर्बाद,जानें अपडेट

indian attack

नई दिल्लीः पहलगाम आतंकी हमले (pahalgam terror attack) में निर्दयता हमले के बाद अब देशभर में पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग जोड़ पकड़े हुए है. भारत में भी सैन्य और बड़े नेताओं की बैठकों का दौर जारी है. भारतीय सेना (indian army) किसी भी समय पाकिस्तान के ऊपर हमला करने को तैयार है. वैसे भी पाकिस्तान से बदला लेने की तैयारी चल रही हैं.

अगर भारत की तरफ से कोई बड़ा हमला किया गया तो पाकिस्तान घबराकर कोई चौंकाने वाला कदम उठा सकता है. कुछ रक्षा क्षेत्र के जानकारों की मानें तो पाकिस्तान अपना बचाव करने के लिए कहीं परमाणु जैसे हथियारों का इस्तेमाल ना कर बैठे. अगर ऐसा हुआ तो फिर पाकिस्तान की बर्बादी और भी ज्यादा तय है.

इसकी वजह कि मौजूदा हालात में परमाणु हथियारों में भारत पाकिस्तान से काफी आगे निकल चुका है. नीचे आप जान सकते हैं कि न्यूक्लियर ट्रायडऔर यह कितना महत्वपूर्ण ह. भारत सैन्य शक्ति में पाकिस्तान से कई गुना आगे है.

जानिए न्यूक्लियर ट्रायड क्या?

क्या आपको पता है कि एक न्यूक्लियर ट्रायडकिसी देश का ऐसा सैन्य ढांचा होता है जिसमें तीन चीजें शामिल रहती हैं. इन तीनों चीजों में जमीन से मार करने वाली ICBM मिसाइलें,पनडुब्बी से मार करने वाली SLBM मिसाइलें,परमाणु बम और मिसाइल ले जाने वाले बमवर्षक विमान शामिल हैं. कोई भी देश न्यूक्लियर ट्रायड इसलिए बनाने का काम करता है ताकि दुश्मन पहले हमला करके उनकी परमाणु ताकतों को खत्म करने का काम ना कर सके. इससे न्यूक्लियर ट्रायड वाले देशों के पास जवाबी हमला करने की ताकत भी बनी रहती है. इस तरह ऐसे देश दुश्मन को परमाणु हमला करने से रोकने का काम करते हैं. इसे सेकंड स्ट्राइक पॉवर भी कहते हैं.

जानिए दुनियाभर में कितने देशों के पास न्यूक्लियर ट्रायड

संसार चार ऐसे देश हैं जिनके पास न्यूक्लियर ट्रायड है. इनमें अमेरिका,रूस,भारत और चीन शामिल हैं. अब ऐसा माना जाता है कि इजरायल के पास भी न्यूक्लियर ट्रायड है. हालांकि,आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. पाकिस्तान के पास अभी पूरा न्यूक्लियर ट्रायड नहीं है. उसके पास पनडुब्बी से मार करने वाली SLBM मिसाइल नहीं है. उनके पास सिर्फ पनडुब्बी से मार करने वाली SLCM मिसाइल है.

न्यूक्लियर ट्रायड में क्या होता है

परमाणु रणनीति के अनुसार,न्यूक्लियर ट्रायड किसी भी हमले से बचने का सबसे आसान तरीका है. अधिकतर देश ऐसे हैं जो इसे बनाने का काम कर सकें. अमेरिका और रूस ही ऐसे मुल्क हैं जिन्होंने काफी लंबे समय तक मजबूत न्यूक्लियर ट्रायड बना रखे हैं. इसमें बमवर्षक विमान शामिल हैं. यह ये जंगी विमान परमाणु बम या परमाणु मिसाइलें ले जाते हैं. इसका यूज जमीन और समुद्र में दुश्मनों पर हमला करने के होता है.

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted
vipin kumar

Vipin Kumar is An experienced journalist with 8 years in the media industry,having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years,dedicated to delivering truthful,transparent,and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent,ethical,and accurate journalism.