1 June UP Rule Change: मई का महीना अब आखिरी पड़ाव पर चल रहा है. अब सभी को जून का इंतजार है, क्योंकि किसी भी महीने की पहली तारीख बहुत ही मायने रखती है. प्रत्येक महीने की पहली तारीख को कई नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. क्या आपको पता है कि 1 जून से प्रशासनिक, वित्तीय व अन्य कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं?
कुछ बदलाव तो ऐसे हैं जिनका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ने वाला है. ये सभी नियम उत्तर प्रदेश में बदल जाएंगे. अगर आप इस राज्य के मूल निवासी हैं तो फिर 1 जून से होने वाले बदलावों को चेक कर सकते हैं, जहां असमंजस पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.
डीए में होगी बढ़ोतरी
यूपी में करीब 16 लाख राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए गुड न्यूज निकलकर सामने आई है. उनके डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया है. 1 जून को मिलने वाली मई की सैलरी में जुड़कर एरियर का फायदा मिलेगा.
दिव्यागों की होगी मौज
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित कई नगर निगमों में 80 फीसदी तक दिव्यांग व नेत्रहीन मकान मालिकों का हाउस, वाटर और सीवर टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा. इसके लिए केवल दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत पड़ेगी.
हाउस टैक्स में मिलेगी छूट
नगर निगम ने अपने नए नियमों के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति 15 जुलाई तक अपना हाउस टैक्स ऑनलाइ जमा करने का काम करेगा तो उसे कुल रकम पर सीधे 12 फीसदी की छूट प्रदान की जाएगी.
बिलिंग का नया शेड्यूल
यूपी सरकार के नियमों के अनुसार, अब हर महीने की 10 तारीख तक बिजली बिल का ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा. इसे हर महीने की 25 तारीख तक जमा करने का समय मिलेगा. अगर आपने 25 तारीख त क बिल जमा नहीं किया तो फिर बिजली कटौती की समस्या उत्पन्न हो स कती है.
खरीफ बीजों पर मिल रही तगड़ी सब्सिडी
खरीफ सीजन की फसलों के किसान बीज खरीदना चाहते हैं तो 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी. सरकारी बीज भंडारों पर दो हेक्टेयर तक की खेती के लिए आधे दाम पर बढ़िया ब्याज मिल रहा है. इसके लिए कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी कर दिया है.
महंगी होगी शराब और बीयर
ईरान युद्ध के चलते कांच की बोतलों और एल्युमिनियम कैन की पैकेजिंग लागत बढ़ने के चलते 1 जून से शराब और बियर की कीमतों में 20 फीसदी तककी बढ़ोतरी संभावित मानी जा रही है.