Skip to content

DA Hike Update: यूपी के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, डीए में इतने फीसदी की बढ़ोतरी

राज्य सरकार के 2 फीसदी डीए बढ़ाने का फैसला सभी कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा. एक रिपोर्ट की मानें तो लगभग प्रदेश के 16 लाख कर्मचारी व पेंशनर्स को इसका लाभ पहुंचेगा. इससे लाखों परिवारों की मासिक आय में वृद्धि होगी और सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त वित्तीय राहत प्राप्त होगी.

DA Hike Update: अगर आप उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी हैं तो फिर एक गुड न्यूज मिली है. सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों के लिए डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. इसके बाद अब यूपी के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 60 फीसदी पहुंच गया है. अब राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा, जो किसी गुड न्यूज की तरह साबित होगा.

इस संबंध में औपचारिक रूप से ऐलान किया गया है. अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर घोषणा की गई है. बढ़ी हुई सैलरी कर्मचारियों के लिए किसी डोज की तरह काम करेगी. इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे समझ सकते हैं.

सभी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

राज्य सरकार के 2 फीसदी डीए बढ़ाने का फैसला सभी कर्मचारी और पेंशनर्स को मिलेगा. एक रिपोर्ट की मानें तो लगभग प्रदेश के 16 लाख कर्मचारी व पेंशनर्स को इसका लाभ पहुंचेगा. इससे लाखों परिवारों की मासिक आय में वृद्धि होगी और सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त वित्तीय राहत प्राप्त होगी.

जानिए कितना हो गया महंगाई भत्ता

सरकार के नए दिशा-निर्देश के अंतर्गत डीए की दर 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी कर दी गई है. कर्मचारियों के मूल वेतन पर अब 60 फीसदी DA का भुगतान किया जाएगा. डीए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ती कीमतों के असर से राहत देने के लिए दिया जाता है.

इसके साथ ही यह मूल वेतन का एक निश्चित प्रतिशत भी रहता है. इसे समय-समय पर महंगाई दर और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर संशोधित करने का काम किया जाता है.

कब से मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश सरकार का यह निर्णय 1 जनवरी 2026 से लागू रहेगा. इसका मतलब है कि कर्मचारियों को बढ़े हुए DA का लाभ पिछली तारीख से मिल सकेगा. जिन महीनों का भुगतान पुराने DA के अनुसार हुआ है, उनका अंतर एरियर के रूप में दिया जा सकता है. सरकारी कर्मचारियों के लिए यह राहत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि एरियर भुगतान के जरिए उन्हें एकमुश्त अतिरिक्त राशि मिलेगी.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation