Fatty Liver: आज के समय लोगों में फैटी लीवर की समस्या काफी देखने को मिल रही हैं। इसी बीच एक नई स्टडी सामने आई है, जिसमें फैटी लीवर को लेकर ऐसी जानकारी सामने आई, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अभी एम्स की स्टडी सामने आई है, जिसमें फैटी लीवर की बीमारी को लेकर चेतावनी दी गई है। फैटी लीवर की बीमारी दो तरह की होती है। पहली एल्कोहॉलिक और दूसरी नॉन-एल्कोहॉलिक। आइए आपको स्टडी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

इसे भी पढ़ें- Pan 2.0 Update: Will everyone have to get PAN Card 2.0? How special will it be

स्टडी में क्या आया सामने?

एम्स दिल्ली और लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने इस स्टडी को किया गया है। इस स्टडी में करीब 50,000 मामलों को  चेक किया गया है, जिसमें बच्चे और वयस्कों दोनों में फैटी लीवर की समस्या पाई जाती है। हालांकि इसमें नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लीवर के सारे मामले थे। इस स्टडी में 2908 बच्चे और 23, 581 वयस्कों को शिकार पाया गया।

Fatty liver disease

फैटी लीवर की बीमारी होने के कारण

फैटी लीवर की समस्या मोटापे, डायबिटीज और दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों को ज्यादा होती है। इन लोगों में इस बीमारी का ज्यादा खतरा होता है। इस बीमारी से देश के बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों को खतरा है।

गांवों के लोग भी है फैटी लीवर से पीड़ित

वैसे अक्सर कहा जाता है कि शहर में लोगों का खान-पान सही नहीं होता है इसलिए उन्हें फैटी लीवर की बीमारी हो जाती है। पर स्टडी में सामने आया है कि गांव के लोग भी पीड़ित हैं। स्टडी में साइलेंट एपीडेमिक कहा जा रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि इसके पीछे लोगों में बीमारी की जारूकता का कम होना। ज्यादातर मामलों में बीमारी की पहचान गंभीर लक्षणों के होने पर होती है। ऐसे में इलाज करना बेहद परेशानी होती है।

फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण

  1. थकान और कमजोरी होना।
  2. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना या भारीपन रहना।
  3. मोटापा या वजन बढ़ना।
  4. भूख न लगना।
  5. स्किन या आंखों में पीलापन होना।
  6. पेट में सूजन या गैस बनना।

Fatty liver disease

इसे भी पढ़ें- Anjeer Ka Pani: अगर फर्टिलिटी रेट है कम, तो रोजाना सुबह खाली पेट 2 अंजीर का पानी पिएं, सही तरीका जानें

कैसे करें बचाव?

एक्सपर्ट का कहना है कि फैटी लीवर की बीमारी से बचने के लिए हमेशा एक्सरसाइज करना चाहिए, अच्छे खान-पान का ध्यान रखें और अपना चेकअप समय पर करवाते रहें। इसके साथ ही अच्छी नींद लेनी चाहिए।