Urine Infection Symptoms: मानसून के आने के बाद गर्मी से तो राहत मिल जाती है, लेकिन बरसाती सीजन के आने से कई तरह की बीमारियां भी आने लगती हैं। इस सीजन में स्किन या वजाइनल इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वैसे वजाइनल इंफेक्शन या यूरिन इंफेक्शन की परेशानी महिलाओं और पुरुषों दोनों में देखने को मिलती हैं।महिलाओं में अक्सर ज्यादा समस्याएं देखने को मिलती है। इसके पीछे नमी वजह होती है, जो कि बारिश की वजह से होती है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
इसे भी पढ़ें- Xiaomi 14 Ultra vs OnePlus Open 2 – Know Which is The Most Powerful Smartphone of 2025
बारिश के मौसम में क्यों होता है यूरिन इंफेक्शन?
एक्सपर्ट का कहना है कि बारिश की वजह से नमी बढ़ती है और कीड़े पनपते हैं। इसकी वजह से इंफेक्शन बढ़ता है। आमतौर महिलाओं को इससे काफी समस्या होती है। दरअसल महिलाएं बरसात के मौसम में ज्यादा समय तक गीले और मजबूत कपड़े पहनती हैं, जो कि संक्रमण को बढ़ाते हैं। इसके आलावा महिलाओं में कम पानी पीने की वजह से इंफेक्शन हो जाता है। वहीं अगर टॉयलेट गंदा इतेमाल करते हैं तो महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन हो का खतरा बढ़ता है।

तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि यह बीमारी किसी को भी पकड़ सकती है, महिलाओं में संक्रमण और दर्द की परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। अगर समय पर इस बीमारी को लेकर सावधान न हुआ जाए तो आगे चलकर यह गंभीर समस्या बन सकती है। अब अगर यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाए तो जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर को दिखा लें। हालांकि अगर परेशानी ज्यादा नहीं तो कुछ घरेलू उपायों के जरिए इलाज किया जा सकता है।
इलाज के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें
कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से इंफेक्शन हो जाता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं।
इंफेक्शन को दूर करने के लिए क्रेनबैरी का जूस पी सकते हैं। इस फ्रूट्स में एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है, जो कि मददगार हो जाता है।
नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पीने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या राहत मिलती है।
इस इंफेक्शन से बचने के लिए विटामिन-सी भरपूर फलों जैसे संतरा, नींबू, किवी और स्ट्रॉबेरी का सेवन करें।
बारिश के महीने में गंदगी ज्यादा होता है। ऐसे में शरीर की सफाई का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
इससे बचने के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी है, क्योंकि अच्छी नींद से इम्यूनिटी बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें- Amazon Great Freedom Festival Sale: iPhone 16e at just Rs 49,999
इंफेक्शन होने पर क्या करें?
इंफेक्शन होने पर यूटीआई टेस्ट करवा लेना चाहिए और डॉक्टर को दिखाकर उनके द्वारा दी गईं दवाओं का सेवन करें। ज्यादा से ज्यादा आराम करें और अच्छे खान-पान का ध्यान रखें। अगर वजाइनल की जगह में इंफेक्शन हो गया है और खुजली, जलन की परेशानी है तो इसे दूर करने के लिए नारियल तेल और कपूर को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसकी वजह से खुजली कम होगी और राहत भी मिलेगी।










