PF Advance Claim: किसी कंपनी में काम करते हुए अगर आपका पीएफ कटता है तो समझो वो आपकी नोटों की मशीन है. पीएफ खाता भविष्य की ऐसी नींव होता है, जो आर्थिक संकट को खत्म करता है. इसलिए ही इसे बुढ़ापे का मजबूत सहारा भी माना जाता है. हर महीना आपकी सैलरी से कटने वाले छोटे सी रकम से रिटायरमेंट पर ऐसा अकाउंट बनता है जिससे आप अपना बुढ़ापा आसानी से काट सकते हैं.

इसके लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होती है. क्या आपको पता है कि कुछ लोग घर में शादी, बीमारी, नया मकान खरीदने या किसी अन्य इमरजेंसी के नाम पर पीएफ का एडवांस पैसा भी निकाल लेते हैं. ऐसे में उन लोगों को रिटायरमेंट के बाद इसका नुकसान भी झेलना पड़ता है. आप अपने पीएफ खाते से 5 लाख रुपये तक की रकम निकालने की तैयारी कर रहे हैं, तो चिंता न करें. निकाला गया 5 लाख रुपये तक निकाली गई रकम आपको बड़े संकट में डाल सकती है.

जानिए पीएफ पर कंपाउंडिंग कैसे काम करेगा?

उदाहरण के तौर पर मान लें कि आपके पीएफ अकाउंट में कुछ पैसा जमा है. इस वर्ष आपको उस पैसे पर ब्याज की रकम मिल जाएगी. लेकिन जैसे ही साल बदल जाएगा, तो आपको केवल आपके पैसों पर ब्याज की राशि नहीं मिल सकेगी. इतना ही नहीं, पिछले साल मिले ब्याज की राशि को भी मूलधन में जोड़ने का काम किया जाएगा. इस पूरे अमाउंट पर भी ब्याज मिल सकेगा. इससे सालाना साइकिल चलती रहेगी. अगर आप बीच में पैसा निकाल देंगे, तो कंपाउंडिंग का ये चक्र भी टूट जाएगा.

5 लाख की निकासी पर किनता लग जाएगा चूना

कर्मचारी की उम्र 30 साल है और आप अपने पीएफ अकाउंट में 5 लाख रुपये का एडवांस निकाला है तो रिटायरमेंट की आयु सीमा 58 वर्ष रहती है. आपके इस पैसे को बढ़ने के लिए अभी 28 वर्ष का समय और मिलना था. पीएफ पर फिलहाल सरकार 8.25 की दर से सालाना ब्याज देने का काम कर रही है. 28 साल के बाद 5 लाख की कुल वैल्यू लगभग 45,86,000 रुपये होगी. इसमें 5 लाख आप आज निकाल रहे हैं, वो असल में 5 लाख रुपये नहीं हैं.

जानिए कब और कैसे निकाल सकेंगे पैसा

जानकारी के लिए बता दें कि ईपीएफओ अपने मेंबर्स को एडवांस पैसे निकालने की इजाज़त नहीं देता है. इसके लिए कुछ सख्त नियम हैं. अगर आप बड़ी मुसीबत में हैं, तो आपको पैसे निकालने का सही तरीका और नियम पता होने चाहिए, जिसके आपके द्वारा किया गया क्लेम कैंसिल नहीं हो सकेगा.

पीएफ एडवांस के लिए कैसे आवेदन करें?

इसके लिए आपको के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करना होगा.

फिर आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाता आपके UAN से लिंक और वेरिफाइड करना होगा.

फिर मेन्यू में Online Services पर क्लिक करना होगा.

फिर CLAIM (FORM-31, 19, 10C & 10D) का विकल्प चुनना पड़ेगा.

फिर अपने बैंक खाते के आखिरी 4 अंक दर्ज करके उसे वेरिफाई करना होगा.

फिर Proceed for Online Claim पर क्लिक करना होगा.

ड्रॉपडाउन मेन्यू में से I want to apply for के तहत PF Advance (Form 31) को चुनने की जरूरत होगी.

फिर पीएफ निकालने की वजह बताएं.

इसके साथ ही अब जितनी रकम चाहिए, वो भरें और अपना पता डालना होगा.

फिर अपने बैंक खाते की चेकबुक या पासबुक की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करनी पड़ेगी.

फिर अब Get Aadhaar OTP पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद OTP दर्ज करके फॉर्म सबमिट करना होगा.

फिर आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर पैसा आपके बैंक खाते में आ जाता है.

Latest News

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost...