Skip to content
Home Career Daily GK: भारत का सभी लंबा बड़ा रेलवे...
Career

Daily GK: भारत का सभी लंबा बड़ा रेलवे स्टेशन कौनसा है, रेलवे में पूछा जानें वाला गजब सवाल, जानें जल्दी 

Article Highlights

Key Takeaways
  • Daily GK: भारतीय ट्रेनें यात्रा का एक बहुत ही सुविधाजनक और किफायती साधन हैं। इसी वजह से देश में हर दिन लाखों यात्री भारतीय ट्रेनों में
Indian Railways 1

Daily GK: भारतीय ट्रेनें यात्रा का एक बहुत ही सुविधाजनक और किफायती साधन हैं। इसी वजह से देश में हर दिन लाखों यात्री भारतीय ट्रेनों में यात्रा करते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा कई नियम भी बनाए गए हैं, ताकि उनकी यात्रा सुविधाजनक हो सके। इसके अलावा भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी प्रदान कर रहा है।

भारत सरकार देश में रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और ट्रेनों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी काम कर रही है। इसी सिलसिले में देश के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। भारतीय ट्रेनों में यात्रा करते समय हम अक्सर कई स्टेशनों से गुजरते हैं। इस दौरान स्टेशनों पर कई लंबे प्लेटफॉर्म आते हैं, जहां ट्रेन रुकती है।

साथ ही, क्या आप इस बारे में जानते हैं कि देश का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के जरिए हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म

भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर है।

यह रेलवे प्लेटफॉर्म भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म है।

इसकी कुल लंबाई 1507 मीटर है। यह प्लेटफॉर्म करीब 1.5 किलोमीटर लंबा है।

इस रेलवे स्टेशन को बनाने में करीब 20.1 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

यह रेलवे स्टेशन कर्नाटक के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है।

हुबली से पहले भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर में था।

हुबली रेलवे स्टेशन पर स्थित सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2023 में किया था।

इस रेलवे प्लेटफॉर्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

कर्नाटक में स्थित इस रेलवे स्टेशन का पूरा नाम सिद्धारुधा स्वामीजी हुबली स्टेशन है।

Verified Source Google News www.timesbull.com ✓ Trusted
Sanjay mehrolliya

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com