Samsung Galaxy S25+ 5G पर बंपर डिस्काउंट, जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस

नई दिल्ली: अगर आप Samsung का फ्लैगशिप फोन, Samsung Galaxy S25+ 5G, खरीदने का सोच रहे हैं तो आपको अमेजन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर Galaxy S25+ 5G पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोन पर मिलने वाली बेहतरीन डील्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से।

Samsung Galaxy S25+ 5G की कीमत और ऑफर्स

Samsung Galaxy S25+ 5G का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अमेजन पर ₹99,999 में उपलब्ध है। अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹9,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद आपकी कीमत ₹90,999 हो जाएगी। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर में आप पुराना या इस्तेमाल किया हुआ फोन देकर ₹53,100 तक की बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का फायदा उस फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा जिसे आप एक्सचेंज में देंगे।

Samsung Galaxy S25+ 5G की स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S25+ 5G में आपको 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1440 x 3120 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

इसमें Android 15 पर आधारित One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम काम करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। Galaxy S25+ का आकार 158.4 मिमी लंबा, 75.8 मिमी चौड़ा और 7.3 मिमी मोटा है, जबकि इसका वजन 190 ग्राम है।

Samsung Galaxy S25+ 5G का कैमरा सेटअप

इसमें रियर कैमरे के तौर पर:

50MP प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट और 2x इन सेंसर जूम)
10MP अल्ट्रावाइड कैमरा (f/2.2 अपर्चर और 120° फील्ड ऑफ व्यू)
10MP टेलीफोटो कैमरा (f/2.4 अपर्चर, 3.7x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट)
इसके अलावा, 12MP सेल्फी कैमरा (f/2.2 अपर्चर) भी है जो बेहतरीन तस्वीरें खींचने में सक्षम है।

Samsung Galaxy S25+ 5G की बैटरी और अन्य फीचर्स

Galaxy S25+ 5G में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी हैं।

अगर आप बेहतरीन स्मार्टफोन के शौकिन हैं, तो Samsung Galaxy S25+ 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।

About the Author

Priyanshu Meena

PriyanshuMeena@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
Priyanshu Meena - Author at TimesBull
About the Author

Priyanshu Meena

Priyanshu Meena - Author at TimesBull

Related Stories

Latest