Post Office: अगर आप अपने पैसों की बैंक में FD करवाना चाहते हैं तो आपको एक बार पोस्ट ऑफिस की स्कीमों के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए। पोस्ट ऑफिस की 5 ऐसी स्कीम हैं, जो आपको बैंक की FD से ज्यादा ब्याज देंगी। इसमें आपकी बचत अच्छी होगी। वैसे आजकल बैंकों ने अपनी FD पर ब्याज दरें कम कर दी हैं। RBI द्वारा रेपो रेट घटाने के बाद सभी बैंकों ने चाहे वो प्राइवेट हो या सरकारी, FD की ब्याज दरों में कटौती की है।

इसके अलावा आपके लोन पर भी ब्याज दरों में कटौती की गई है। ब्याज दरों में कमी की वजह से अब आपको बैंकों में FD पर कम रिटर्न मिलेगा। इसलिए आपको पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं के बारे में भी जान लेना चाहिए। पोस्ट ऑफिस में बचत योजनाओं पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है।

सुकन्या समृद्धि योजना

पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना पोस्ट ऑफिस की सबसे अच्छी निवेश योजना सुकन्या समृद्धि योजना है। इसे आप 250 रुपये से शुरू कर सकते हैं और इसमें सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपको 8.20 फीसदी का ब्याज मिलता है। इस योजना को लड़की के नाम से खाता खोलने के बाद ही शुरू किया जा सकता है। सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। इसमें 15 साल तक निवेश किया जा सकता है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम भी खास है। यह स्कीम 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। इसमें न्यूनतम निवेश राशि 1 हजार रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये है। इस स्कीम के तहत 5 साल की जमा राशि पर 8.20 फीसदी ब्याज मिलता है। इसमें सेक्शन 80सी के तहत छूट भी मिलती है। यह स्कीम 3 साल के लिए है और इसे 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

पीपीएफ स्कीम

पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम भी शानदार है। इसमें सालाना न्यूनतम 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। इस पर फिलहाल 7.10 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम की अवधि 15 साल है। इस स्कीम में भी सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट मिल सकती है। इस योजना में ऋण एवं आंशिक निकासी की सुविधा भी है।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *