Skip to content

Bank Holiday 2026: बिन फालतू न लगाएं चक्कर, इस दिन रहेगा बैंकों का अवकाश

क्या आपको पता है कि अगले सप्ताह मंगलवार के दिन बैंकों का अवकाश रहेगा? इसलिए अगर बैंक से जुड़ा काम लटका पड़ा है तो प्लीज इस दिन जाने से बचे, जहां आपको परेशानी की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Bank Holiday Next Week: बैंकों में जाने से पहले आपको आरबीआई की ओर से जारी किए जाने वाले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर पढ़ना चाहिए. कई बार देखने को मिलता है कि आप बैंक पहुंच जाते हैं, लेकिन छुट्टी के चलते वापस आना पड़ता है. अगले सप्ताह आप किसी काम से बैंक जाने की प्लानिंग पर काम कर रहे हैं तो पहले कुछ जरूरी अपडेट को जान लें.

क्या आपको पता है कि अगले सप्ताह मंगलवार के दिन बैंकों का अवकाश रहेगा? इसलिए अगर बैंक से जुड़ा काम लटका पड़ा है तो प्लीज इस दिन जाने से बचे, जहां आपको परेशानी की जरूरत नहीं पड़ेगी. आखिर 26 मई को बैंकों का अवकाश क्यों रहेगा, इससे जुड़ी जरूरी बातें नीचे समझ सकते हैं.

जानिए 26 मई को क्यों रहेगा बैंकों का अवकाश?

बैंक का काम तो 26 मई को नहीं जाए, अन्यथा उल्टे पांव लौटकर आना पड़ेगा. भारतीय रिजर्व बैंक के नोटफिकेशन के अनुसार, 26 मई 2026, मंगलवार को महान कवि और संगीतकार काजी नजरुल इस्लाम की जयंती के अवसर पर बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है. काजी नजरुल इस्लाम को उनके क्रांतिकारी लेखन के लिए जाना जाता है और देश के कई राज्यों में इस दिन को बेहद सम्मान के साथ मनाया जाता है.

इन बड़े शहरों में रहेगा अवकाश

क्या आपको पता है कि यह एक क्षेत्रीय अवकाश है, इसलिए कुछ ही शहरों के बैंकों में ताला लटका मिलेगा? आरबीआई द्वारा अधिसूचित चुनिंदा शहरों के सभी सर्किलों में बैंक बंद करने का फैसला लिया गया है. इनमें नई दिल्ली, लखनऊ, जम्मू और शिमला शामिल हैं.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कोलकाता, अगरतला, गुवाहाटी, आइजोल, इम्फाल, कोहिमा, शिलांग और रांची में भी बैंकों का अवकाश रहेगा. पश्चिम और मध्य भारत के अहमदाबाद और रायपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा. दक्षिण भारत के हैदराबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंकों का अवकाश रहेगा.

यहां सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे बैंक

अगर आप मुंबई, बेंगलुरु या भोपाल जैसे शहरों में निवास करते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां 26 मई को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे. राज्यों के हिसाब से स्थानीय त्योहारों के कारण यह लिस्ट बदल सकती है, इसलिए एक बार अपनी स्थानीय होम ब्रांच से भी संपर्क जरूर कर लें.

Vipin Kumar
About the Author

vipin kumar

Vipin Kumar is an experienced journalist with 8 years in the media industry, having worked with prominent news platforms including Dainik Jagran and News24. Currently serving at Timesbull.com for almost four years, dedicated to delivering truthful, transparent, and people-centric news that informs and empowers readers. Committed to transparent, ethical, and accurate journalism.

Start a Conversation