Hero HF Deluxe:  स्प्लेंडर के साथ-साथ HF Deluxe भी भारतीय बाजार में नंबर 1 टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है और हर महीने इसकी हजारों यूनिट बिकती हैं। हीरो HF Deluxe में किक स्टार्ट, सेल्फ स्टार्ट और अलॉय ऑप्शन में कुल 4 वेरिएंट हैं। अगर लोग इस महीने सस्ती और अच्छी माइलेज वाली बाइक घर लाना चाहते हैं तो फाइनेंस कराना बेहतर विकल्प है। यह बेहद आसान है। आप सिर्फ 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट करके हीरो HF Deluxe को फाइनेंस करा सकते हैं।

इसके बाद आप 3 साल तक हर महीने

इसके बाद आप 3 साल तक हर महीने कुछ हजार रुपये किस्त के तौर पर दे सकेंगे। हीरो एचएफ डीलक्स की कीमत और फीचर्स की बात करें तो हीरो एचएफ डीलक्स के सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील ऑल ब्लैक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 59,998 रुपये, किक स्टार्ट ड्रम अलॉय व्हील वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 61,870 रुपये, सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 67,268 रुपये और सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील i3S वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 69,018 रुपये है।

एचएफ डीलक्स बाइक में 97.2 सीसी

एचएफ डीलक्स बाइक में 97.2 सीसी का इंजन लगा है, जो 8.02 पीएस की अधिकतम पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। हीरो की इस कम्यूटर बाइक की माइलेज 70 किलोमीटर प्रति लीटर है। अगर आप हीरोएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के बेस मॉडल एचएफ डीलक्स सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील ऑल ब्लैक वेरिएंट को 10,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ फाइनेंस करते हैं।

आपको 71,500 रुपये की ऑन-रोड कीमत

तो आपको 71,500 रुपये की ऑन-रोड कीमत के हिसाब से 61,500 रुपये का लोन मिलेगा। अगर आप 9% ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको अगले 3 साल तक 1,956 रुपये की मासिक किस्त देनी होगी। इस बाइक पर करीब 8900 रुपये ब्याज लगेगा। अगर आप इस मॉडल को 10,000 रुपये के डाउन पेमेंट के साथ फाइनेंस करते हैं और 9% ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपको 63,630 रुपये का लोन मिलेगा। इसके बाद आपको अगले 3 साल तक हर महीने 2,023 रुपये की किस्त देनी होगी।

हीरो एचएफ डीलक्स के इस वेरिएंट

हीरो एचएफ डीलक्स के इस वेरिएंट पर करीब 9,200 रुपये ब्याज लगेगा। अगर आप हीरो एचएफ डीलक्स के सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील वेरिएंट को 10,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर फाइनेंस कराते हैं तो 80,640 रुपये की ऑन-रोड कीमत के बाद आपको 70,640 रुपये का लोन लेना होगा। 9 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से अगर आप 3 साल के लिए बाइक लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 2246 रुपये की ईएमआई देनी होगी।

अगर आप एचएफ डीलक्स के इस वेरिएंट

अगर आप एचएफ डीलक्स के इस वेरिएंट को फाइनेंस कराते हैं तो ब्याज 10,228 रुपये होगा। हीरो एचएफ डीलक्स के टॉप वेरिएंट सेल्फ स्टार्ट अलॉय व्हील i3S की ऑन रोड कीमत 81500 रुपये है। अगर आप 10,000 रुपये की डाउनपेमेंट के बाद इस बाइक को फाइनेंस कराते हैं तो आपको 81500 रुपये का बाइक लोन मिल जाएगा। मान लीजिए आप 3 साल के लिए लोन लेते हैं और ब्याज दर 9 फीसदी है तो अगले 36 महीने तक आपको 2,274 रुपये ईएमआई यानी किस्त के तौर पर देने होंगे। इस वेरिएंट पर आपको 10,350 रुपये से ज्यादा ब्याज देना होगा। बता दें कि एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को फाइनेंस कराने से पहले आपको हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर जाकर बाइक लोन की जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए।

Latest News

My Name is Sanjay Mehrolliya, I have 4 years Experience in Journalism, I Am From Haryana, I Work on Job A Education desk At timeSbull.com