Helth Tips:अगर आप नहीं होना चाहते मोटा,तो रोजाना करना होगा ये काम

Avatar photo

By

Sanjay

Helth Tips:खान-पान में गड़बड़ी के कारण हममें से ज्यादातर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उचित पाचन सबसे महत्वपूर्ण है। पाचन संबंधी समस्याओं के कारण लोगों को अपच, कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो आयुर्वेद में बताए गए उपायों को अपनाकर इससे राहत पा सकते हैं।

आयुर्वेद सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। आयुर्वेद के अनुसार, बेहतर पाचन और पेट की समस्याओं से बचने के लिए ‘अग्नि’ को संतुलित करना जरूरी है। अग्नि को मानव शरीर में होने वाली सभी पाचन और चयापचय प्रक्रियाओं के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसलिए, यदि आप अपने पाचन स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हैं, तो अग्नि का ध्यान रखें। आइए आगे की स्लाइड्स में इसे संतुलित करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

सौंफ है फायदेमंद

पेट में सूजन की समस्या को दूर करने और लिवर को स्वस्थ रखने के लिए सौंफ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे भूख बढ़ती है और पेट दर्द कम होता है। जिन लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है उनके लिए सौंफ का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है.

मेथी पेट के लिए फायदेमंद होती है

आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को पेट की समस्या रहती है उन्हें मेथी का सेवन करना चाहिए। मेथी को फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पेट को स्वस्थ रखने में सहायक है। मेथी का सेवन शरीर से सभी अवांछित और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी फायदेमंद है। सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना वजन कम करने और पेट की चर्बी कम करने में भी मददगार माना जाता है.

अदरक है फायदेमंद

पाचन को स्वस्थ रखने में अदरक अद्भुत काम कर सकता है। अदरक में दर्द निवारक रासायनिक यौगिकों के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की क्षमता होती है। अदरक को मसाले के रूप में या चाय में मिलाकर सेवन करना पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में अदरक को स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभकारी औषधि बताया गया है।

Sanjay के बारे में
Avatar photo
Sanjay मेरा नाम संजय महरौलिया है, मैं रेवाड़ी हरियाणा से हूं, मुझे सोशल मीडिया वेबसाइट पर काम करते हुए 3 साल हो गए हैं, अब मैं Timesbull.com के साथ काम कर रहा हूं, मेरा काम ट्रेंडिंग न्यूज लोगों तक पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App