22 फरवरी को मार्केट में पेश होगा Vivo Y200e का फोन, जेब खर्च वाली कीमत में मिलेंगे खास फीचर्स

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Vivo Y200e Smartphone: क्या आप वीवो कंपनी के फैंस हैं तो अब आपको नया फोन देखने को मिल सकता है। जिसे भारत में 22 फरवरी को लांच किया जा सकता है। जिसका नाम Vivo Y200e है, इसमें आपको ईको फाइबर का लेदर फिनिश डिजाइन साथ में दिया जाएगा।  

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने Vivo Y200e फोन से जुड़ी हुई कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। जिसमें इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और प्राइस की जानकारी दी गई है। अगर आप एक वीवो फोन्स के फैन है तो आप इस आर्टिकल को जरूर ध्यान से पढ़ें।

Vivo Y200e 5G की क्या हैं संभावित कीमत

इसके कीमत की बात की जाएं तो वीवो का ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है। जिसका पहला 6GB रैम और 128GB स्टोरेज साथ मिलेगी। वहीं इसके दूसरा 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज मिल सकती है।

इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर अब वीवो ने शॉपिंग साइट Flipkart पर एक माइक्रो साइट पर दिया है। जहां टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Vivo Y200e के 6GB वेरिएंट की कीमत 23,999 और इसके 8GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपए की हो सकती है। 

Vivo Y200e 5G के क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स

– इस डिवाइस में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट साथ मिलेगा।

– जो 1200nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।

– इसमें आपको 6.67-इंच की फुल-HD+ एमोलेड डिस्प्ले साथ दी जाएगी।

– ये डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट पर काम रन करेगी।

– साथ ही ये फोन एंड्रॉइड 13 या एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा।

– फोन में पावर देने के लिए इसमें 44W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। जिसके साथ 5000mAh की दमदार बैटरी साथ दी जाएगी।

– ये फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। साथ ही ये फिंगरप्रिंट स्कैनर और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ आएगा।

यानी आप इस फोन को बजट रेंज के साथ में खरीद सकते हैं। हालांकि आपको इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App