OnePlus को सीधी टक्कर देने आ रहा Vivo का स्टैंडर्ड कैमरा वाला स्मार्टफोन! लड़कियां होगी दीवानी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) अपने ग्राहकों का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखती है। कंपनी के पास आपको एक से बढ़कर एक फोन देखने को मिल जायेंगे। वीवो के हैंडसेट अपने स्टाइलिश डिजाइन और दमदार कैमरा के लिए जाने जाते हैं। कंपनी ने हाल ही में अपने घरेलू बाजार चीन में Vivo V30 को पेश किया था, अब ऐसा लगा रहा है कि Vivo V30 Pro से भी बहुत जल्द ही पर्दा उठाया जा सकता है।

Vivo V30 Pro: संभावित फीचर्स 

V30 प्रो मॉडल को ब्लूटूथ SIG पर मॉडल नंबर V2319 के साथ देखा गया था। वीवो वी29 प्रो, वीवो एस17 प्रो का रीब्रांडेड संस्करण था, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो वी30 प्रो भी वीवो एस18 प्रो से थोड़ा बहुत मिलता जुलता हो सकता है। इसका मतलब है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 SoC चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।

फोन में फोटोग्राफी के लिए OIS सपोर्ट (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जबकि, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिए जाने की भी संभावना है। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

वहीं दूसरी तरफ Vivo Y200e 5G स्मार्टफोन को बहुत जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में Google Play कंसोल और गीकबेंच लिस्टिंग पर फोन को देखा गया था। अब अब कथित तौर पर भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

कहा जा रहा है कि यह फोन Vivo Y200 5G से मिलता जुड़ता है, जिसे अक्टूबर 2023 में भारत में लॉन्च किया गया था और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 SoC और 4,800mAh की बैटरी के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा था। 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर हाल ही में GeekBench V4.0 और ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग पर देखे गए नंबर से मेल खाता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App